मुंबई: मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका लग सकता है. अगले वित्त वर्ष 2025-26 यानी 1 अप्रैल से यहां से उड़ान भरना महंगा हो जाएगा. दरअसल एयरपोर्ट का परिचालन और प्रबंधन करने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) में 463 रुपये की भारी वृद्धि का प्रस्ताव किया है, जबकि घरेलू यात्रियों से यूडीएफ शुल्क के रूप में 325 रुपये वसूला जाएगा.वर्तमान में मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 187 रुपये यूडीएफ शुल्क लिया जाता है.
नया प्रस्ताव लागू होने से यह बढ़ाकर 650 रुपये हो जाएगा. घरेलू यात्रियों से वर्तमान में कोई विकास शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन एमआईएएल अब घरेलू यात्रियों से भी 325 रुपये शुल्क वसूलने की तैयारी में है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शुल्क कार्ड को एयरपोर्ट आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है और यह एईआरए द्वारा एमआईएएल के लिए स्वीकृत किए गए शुल्क के समान है
.लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में कटौती का प्रस्तावएईआरए की वेबसाइट के अनुसार, विमानन कंपनियों को राहत देते हुए एमआईएएल ने चौथी नियंत्रण अवधि (वित्त वर्ष 2024-2029) के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 35 प्रतिशत की कटौती का भी प्रस्ताव दिया है.एमआईएएल में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारीमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है. यहां से बड़ी संख्या यात्री उड़ान भरते हैं. एमआईएएल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन और प्रबंधन करती है. एमआईएएल में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 26 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास है.










