• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

साल 2008 से लेकर 2023 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

NBTV24 by NBTV24
May 26, 2024
in खेल, लाइफस्टाइल
0
साल 2008 से लेकर 2023 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2024 सीजन में भी अब तक कई कमाल देखने को मिले हैं।

आईपीएल 2024 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पिछले साल चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला गया थे, जिसे सीएसके ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली कोई भी टीम इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। पिछले साल जहां चेन्नई-गुजरात के अलावा मुंबई और लखनऊ पहुंचे थे, वहीं इस साल कोलकाता-हैदराबाद के अलावा राजस्थान-बेंगलुरु ने अंतिम-चार में जगह बनाई थी। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2024 सीजन में भी अब तक कई कमाल देखने को मिले हैं।

इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले तीन सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उससे पहले 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं। वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है।

वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पुरानी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। आइए 2008 से लेकर 2023 तक कौन सी टीम ने किसे हराकर यह खिताब जीता, उसके बारे में जानते हैं।

आईपीएल 2008 राजस्थान रॉयल्स
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल 2009 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

आईपीएल 2010 चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में खिताब से चूक गई थी, लेकिन 2010 में टीम ने खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी के नेृतत्व में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2011 चेन्नई सुपर किंग्स
एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया। 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
2012 में आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें सीजन को अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2013 मुंबई इंडियंस
आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से खिताब जीता। इस बार फिर कप्तान गौतम गंभीर ही थे। फाइनल में कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया था। उस सीजन शानदार फॉर्म में रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2015 मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को ही हराया। मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2016 सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल का नौवां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब बैंगलोर की टीम फाइनल में हारी थी। इसके बाद से टीम प्लेऑफ में तो पहुंची है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

आईपीएल 2017 मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस सीजन कोलकाता के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2019 मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन स हराया था और चौथी बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 148 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी। केकेआर के आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2020 मुंबई इंडियंस
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 की शुरआत सितंबर में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने यह सीजन अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था और आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2021 चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। बैंगलोर के हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

आईपीएल 2022 गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल टूर्नामेंट के मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी बने।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsक्रिकेट खेलखेलनई दिल्लीसाल 2008 से लेकर 2023 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी
Previous Post

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रखना है टीवी और मोबाइल से दूर तो उनसे कराएं ये काम

Next Post

क्या आपको पता है केले खरीदने का सही तरीका, अगर नहीं तो जान लें…

Related Posts

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…
लाइफस्टाइल

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…

August 6, 2026
30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
लाइफस्टाइल

30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…

July 27, 2026
अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
लाइफस्टाइल

अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

July 13, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में टॉप पर…
खेल

पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में टॉप पर…

June 7, 2026
Next Post
क्या आपको पता है केले खरीदने का सही तरीका, अगर नहीं तो जान लें…

क्या आपको पता है केले खरीदने का सही तरीका, अगर नहीं तो जान लें…

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

August 9, 2026
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

August 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

August 9, 2026
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…
सामान्य

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

by NBTV24
August 9, 2026
0

नई दिल्ली:– सावन का पावन महीना अभी चल रहा है। यह समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ...

Read more
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

August 9, 2026
700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

August 9, 2026
कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

August 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com