• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

कोरोना महामारी का स्वास्थ्य पर असर, क्यों बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले? विशेषज्ञ ने किया बड़ा खुलासा

NBTV24 by NBTV24
April 11, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कोरोना महामारी का स्वास्थ्य पर असर, क्यों बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले? विशेषज्ञ ने किया बड़ा खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : साल 2019 के आखिर में दुनियाभर में शुरू हुई कोरोना महामारी ने हमारी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संक्रमण की रफ्तार भले ही अब काफी नियंत्रित है पर बड़ी संख्या में अब भी लोगों में पोस्ट कोविड और इससे संबंधित स्वास्थ्य जोखिम देखे जा रहे हैं। कुछ अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। अब कई संक्रामक बीमारियों के गंभीर रूप देखे जा रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा बोझ डाल दिया है।

महामारी के दौरान ब्लैक फंगस संक्रमण, मंकीपॉक्स के कारण भी बड़ी संख्या में लोगों को परेशान देखा गया, वहीं शोधकर्ता बताते हैं कि पहले की तुलना में अब लोगों में इम्युनिटी की समस्याएं भी बढ़ी हुई देखी जा रही हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि महामारी के बाद हमारी सेहत में किस तरह का परिवर्तन आया है? किन बीमारियों को लेकर डॉक्टर्स काफी चिंतित हैं।

कमजोर हो गई है लोगों को प्रतिरक्षा प्रणाली

कोरोना के बाद बढ़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर एम्स दिल्ली में बाल विभाग की सर्जन डॉ. शिल्पा शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी ने कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। कोविड से ठीक हो चुके लोगों में प्रतिरक्षा प्रणाली की कमी से संबंधित दिक्कतें अधिक देखी जा रही हैं, लिहाजा वायरल संक्रमण, त्वचा की एलर्जी, कोलेसिस्टिटिस, एपेंडिसाइटिस जैसी दिक्कतों के मामले पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। वायरल संक्रमण के मामले अब 3-4 दिनों की अवधि से अधिक समय तक बने हुए देखे जा रहे हैं।

लगभग हर उम्र के व्यक्तियों में इस प्रकार के संक्रामक रोगों के मामले देखे जा रहे हैं।

हार्ट अटैक का जोखिम

कोरोना के बाद बढ़े हार्ट अटैक के जोखिमों को लेकर डॉ शिल्पा ने बताया हृदय रोगों की समस्याएं भी कोरोना महामारी के बाद से तेजी से बढ़ी हैं। इसके लिए डिहाइड्रेशन और ब्लड क्लॉटिंग बड़ा जोखिम हो सकती है। कई ऐसे मामले हैं जहां पर जिम में अचानक दिल का दौरा पड़ने से लोगों की मौत हो गई।

कोरोना संक्रमण का शिकार रहे अधिकतर लोगों में हार्ट की समस्याएं देखी जा रही हैं, एहतियातन सभी लोगों को डॉक्टर से मिलकर हृदय स्वास्थ्य की अच्छे से जांच जरूर करा लेना चाहिए।

पोस्ट कोविड और इसके जोखिमों को लेकर अलर्ट

पोस्ट कोविड और लॉन्ग कोविड के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अध्ययनों में लगातार अलर्ट किया जाता रहा है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने एक अध्ययन में बताया कि मार्च 2020 और मार्च 2022 के बीच कोविड-19 से ठीक होने वाले लगभग 6% रोगियों की जुलाई 2023 तक मृत्यु हो गई थी। 61-80 आयु वर्ग में लगभग 20% मौतें हुईं और 40 और उससे कम उम्र वालों में मृत्युदर एक प्रतिशत के करीब रही है।

इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण का शिकार रहे लोगों में ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक कई प्रकार की दिक्कतें बनी हुई देखी जा रही हैं।

कोमोरबिडिटी के शिकार लोगों में अधिक दिक्कतें

अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हुए लोगों में से 41 फीसदी को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत पड़ी थी। इनमें से ज्यादा लोगों को कोमोरबिडिटी की शिकायत थी। इनमें से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा देखी गई।

अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया, कोरोना वायरस ने सेहत को कई प्रकार से प्रभावित किया है। इसके कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं के मामले भी अधिक देखे जाते रहे हैं। महामारी ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जिस तरह से प्रभावित किया है उसके कारण भविष्य में जोखिमों के बने रहने की भी आशंका है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकोरोना महामारी का स्वास्थ्य पर असरचमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारीनई दिल्ली
Previous Post

सावधान! किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त

Next Post

अगली ईद पर भाईजान करेंगे धमाका, फिल्म के नाम का एलान कर कहा ईद मुबारक

Related Posts

प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…
सामान्य

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…
सामान्य

चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

April 22, 2026
हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…
सामान्य

हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…

April 22, 2026
आज का मौसम इन राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…
सामान्य

आज का मौसम इन राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…

April 22, 2026
आस्था का बड़ा महापर्व केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर आसमान से बरसे फूल…
सामान्य

आस्था का बड़ा महापर्व केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर आसमान से बरसे फूल…

April 22, 2026
प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..
सामान्य

प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..

April 21, 2026
Next Post
अगली ईद पर भाईजान करेंगे धमाका, फिल्म के नाम का एलान कर कहा ईद मुबारक

अगली ईद पर भाईजान करेंगे धमाका, फिल्म के नाम का एलान कर कहा ईद मुबारक

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

April 23, 2026
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

April 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

April 23, 2026
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…
छत्तीसगढ़

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

by NBTV24
April 23, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– सरकार ने सभी शासकीय सेवकों के लिए आचरण नियमों के सख्त पालन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए...

Read more
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

April 23, 2026
PNG गैस कनेक्शन का बड़ा विस्तार 25 दिनों में 8000 घर जुड़ेंगे, दूसरे फेज में 15 हजार घरों का लक्ष्य…

PNG गैस कनेक्शन का बड़ा विस्तार 25 दिनों में 8000 घर जुड़ेंगे, दूसरे फेज में 15 हजार घरों का लक्ष्य…

April 23, 2026
जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई…

जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई…

April 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com