• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

लोकसभा : भाजपा ने बनाई खास रणनीति, इन दो जातियों के वोटरों पर खास निगाह…

NBTV24 by NBTV24
April 9, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
लोकसभा : भाजपा ने बनाई खास रणनीति, इन दो जातियों के वोटरों पर खास निगाह…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायबरेली : रायबरेली की सीट जीत जीतने के लिए भाजपा जातीय व्यूह रचना बना रही है। उसकी निगाह एससी और ब्राहाम्ण वोटरों पर है।

कांग्रेस के अभेद्य किले पर 1998 के बाद भगवा लहराने की कोशिश में लगी भाजपा लोकसभा के रण में नए प्लान से उतरने जा रही है। कांग्रेस की राजनीतिक समीकरणों की प्रयोगशाला में भाजपा अब पासी-ब्राह्मण प्लान के नए प्रयोग का उपयोग करने जा रही है। इसके लिए भाजपा की कोर कमेटी और सेंट्रल थिंक टैंक पिछले पांच साल से लगा हुआ है। रणनीतिकार इसे अमोघ मान रहे हैं। इसकी पहल 2019 के लोकसभा चुनाव में ही हो गई थी।

असल में रायबरेली में पासी समुदाय का वोट करीब 27 फीसदी है और ब्राह्मण का वोट प्रतिशत 11 है। भाजपा इस निर्णायक वोटबैंक के रूप साधने के लिए पहले से ही जिलाध्यक्ष के तौर पर बुद्धीलाल पासी की नियुक्ति कर चुकी है। इसके साथ ही चुनाव में किसी बड़े ब्राह्मण चेहरे को उतारने की भी तैयारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कद्दावर ब्राह्मण चेहरे का नाम प्रदेश की कोर कमेटी की रिपोर्ट में पहले नंबर पर है।

वर्ष 1998 के बाद से भाजपा रायबरेली में भगवा लहराने के लिए जोर लगा रही है। हालांकि इसके बाद 2004 से 2009 तक भाजपा का जिले में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस दौरान हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। इसके बाद वह दौर आया जब मोदी मैजिक ने रायबरेली में भाजपा को खड़ा कर दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने 21.05 फीसदी वोट हासिल किए जो 2009 की तुलना में 17.23 फीसदी अधिक थे। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को कांटे की टक्कर दी।

इस चुनाव में सोनिया गांधी 1,67,178 वोटों से जीतीं, वहीं भाजपा का वोट शेयर 17.31 फीसदी बढ़कर 38.35 तक पहुंच गया। इस चुनाव में भाजपा ने पिछड़ों और क्षत्रिय मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिए बेहतर होमवर्क किया। असल में रायबरेली में पिछड़ों का वोटबैंक 23 फीसदी है और क्षत्रिय करीब छह फीसदी हैं। भाजपा इस चुनाव में हार तो गई, लेकिन रणनीतिकारों को जीत के लिए जरूरी समीकरण का सूत्र मिल गया। उसी का प्रयोग इस बार करने की तैयारी है।

एससी वोटर पर कांग्रेस की रही पकड़ कांग्रेस की एससी वोटर पर पकड़ इंदिरा गांधी के बीएमडी फार्मूले के समय से रही है। यही कारण रहा कि 2004 से 2019 तक कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को भी जीत मिलती रही। भाजपा ने इसी वोटबैंक के एक बड़े धड़े को अपनी तरफ करने के लिए पिछले पांच सालों में रणनीतिक रूप से काम किया है। यह धड़ा पासी जाति का है। जिले में इनके मतदाता करीब 4.5 लाख हैं और फीसदी 27।

भाजपा ने इसी जातीय समीकरण को साधने के लिए पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर बुद्धीलाल पासी की नियुक्ति की तो साथ ही जितने भी रात्रि प्रवास और जन योजनाओं से जुड़ी चौपाल हुई वह अधिकतर पासी जाति बहुल क्षेत्रों में की गई।

कांग्रेस को उसी के अंदाज में घेरने की तैयारी कांग्रेस ब्राह्मण-मुस्लिम-दलित फार्मूले को रायबरेली में हमेशा से उपयोग में लाती रही है तो भाजपा ने उसी के फार्मूले से नया जातीय समीकरण तैयार कर व्यूह रचना शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नजर भी रायबरेली पर है। अमेठी के बाद प्रदेश में रायबरेली सीट भी भाजपा जीतना चाहती है।

2019 में भाजपा का वोट शेयर 38.35 फीसदी हुआ
वर्ष 2019 में भाजपा को 38.35 फीसदी वोट मिले थे, जो वर्ष 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव से अधिक थे। 1996 और 1998 में भाजपा ने रायबरेली में जीत हासिल की थी। इस तरह भाजपा के थिंक टैंक को लगने लगा है कि 21 साल बाद भाजपा का वोट प्रतिशत जीत के लायक आ गया। यही कारण है कि पार्टी वर्ष 2019 की कमी को नए प्लान के जरिए पूरा करने को तैयार हो रही है।

तो ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाने जा रही भाजपा
पार्टी सूत्रों के अनुसार रायबरेली के रण में भाजपा जीत के लिए सियासी समीकरण को फिट करने लिए ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारने जा रही है। मार्च में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में रायबरेली प्रत्याशी को लेकर गहन मंथन हुआ था, जिसमें पांच नाम शामिल किए गए थे। इनमें से अभी हाल में एक को राज्यसभा भेजा गया है। दो अन्य ब्राह्मण चेहरे हैं, जिनमें एक मंत्री और एक केंद्रीय कार्यसमिति से जुड़े हैं।

रायबरेली में भाजपा का प्रदर्शन

1989- सुरेंद्र बहादुर सिंह- तीसरा स्थान- 61585 मत 13.34 फीसदी
1991- राम कुमार वर्मा- तीसरा स्थान- 91850 मत 20.7 फीसदी
1996- अशोक कुमार सिंह- विनर- 163390 मत 33.93 फीसदी
1998- अशोक कुमार सिंह- विनर- 237204 मत 36.15फीसदी
1999- अरुण नेहरू-चौथा स्थान- 136217 मत 19.9 फीसदी
2004- गिरीष नारायण पांडेय- चौथा स्थान- 31290 मत 4.86 फीसदी
2009- आरबी सिंह- चौथा स्थान- 25444 मत 1.84 फीसदी
2014- अजय अग्रवाल- दूसरा स्थान- 173721 मत 21.05 फीसदी
2019- दिनेश प्रताप सिंह- दूसरा स्थान- 367740 मत

Tags: *In the opinion poll conducted by BJPHindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsकांग्रेसकांग्रेस ने 29 लोकसभा प्रभारियों को बदलाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ रायपुरनई दिल्लीपीएम मोदीभाजपायोगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लियाराजनीतिरायपुर
Previous Post

शेयर बाजार में हाई सिलसिला जारी, सेंसेक्स पहली बार 75000 अंक के साथ 75,124 छुआ, निफ्टी 22700 के पार…

Next Post

अब नशे की लत से बचाएगी ये वैक्सीन, जानिए किसने की खोज…

Related Posts

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
राजनीति

PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
लाइफस्टाइल

अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

July 13, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
Next Post
अब नशे की लत से बचाएगी ये वैक्सीन, जानिए किसने की खोज…

अब नशे की लत से बचाएगी ये वैक्सीन, जानिए किसने की खोज…

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

July 26, 2026
मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

July 26, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला …

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला …

July 26, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

July 26, 2026
मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

July 26, 2026
‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
July 26, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों...

Read more
मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

July 26, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला …

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला …

July 26, 2026
ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com