• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी ये गति : मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
July 16, 2026
in छत्तीसगढ़
0
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी ये गति : मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह के लिए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण पत्र भेंट किया। भेंट के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन तथा स्टेशनों के नए स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लाभ सीधे आम नागरिकों और प्रदेश के समग्र विकास को मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं की जीवनरेखा है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल अधोसंरचना का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। रेल संपर्क के सुदृढ़ होने से प्रदेश में निवेश, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों का आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित एवं नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाकर देश की परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के 30 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

Next Post

इस तरह से रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल…

Related Posts

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…
छत्तीसगढ़

September 2, 2026
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया और भी सुदृढ़…

September 1, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…
छत्तीसगढ़

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी रूप से नक्सली – मुख्यमंत्री श्री साय…

September 1, 2026
Next Post
इस तरह से रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल…

इस तरह से रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल…

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

September 2, 2026
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

September 2, 2026
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…
छत्तीसगढ़

अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

by NBTV24
September 2, 2026
0

छत्तीसगढ़:– जिले के किसानों के लिए धान बेचने की राह अब पहले से आसान होने की उम्मीद है। जिले में...

Read more
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

September 1, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

September 1, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com