• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

इस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौत, जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

NBTV24 by NBTV24
May 27, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
इस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौत, जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

केरल : केरल इन दिनों गंभीर संक्रामक बीमारी की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और जलजमाव के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार-सोमवार को केरल के कई जिलों में बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। बुधवार तक यहां बारिश जारी रहने की आशंका जताई गई है।

प्री-मानसून बारिश और जलजमाव ने स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। यही कारण है राज्य के कई जिलों में लेप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रामक बीमारी के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। राज्य में लेप्टोस्पायरोसिस से अब तक 41 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूषित पानी के संपर्क में आने के कारण इस संक्रामक रोग के फैलने का जोखिम अधिक देखा जाता है। बुखार और सिरदर्द के साथ शुरू होने वाले इस संक्रमण के लक्षण समय के साथ गंभीर होते जाते हैं जिसके कारण जानलेवा समस्याओं का भी खतरा हो सकता है। केरल में जिन स्थानों पर बारिश जारी है वहां पर लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी गई है।

लेप्टोस्पायरोसिस हो सकती है जानलेवा

एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केरल इकाई के डॉ. राजीव जयदेवन बताते हैं, लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित 10 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हों उन्हें समय रहते डॉक्टर से मिलकर उपचार प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा दूषित जल के संपर्क में आने से बचना चाहिए। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

आइए लेप्टोस्पायरोसिस रोग और इसके लक्षणों के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

क्या है लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी?

लेप्टोस्पायरोसिस, लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारी है। दूषित जल का आपकी नाक, मुंह, आंखों में चले जाने या फिर त्वचा में किसी घाव से इसके संपर्क के कारण ये बीमारी हो सकती है। ये जूनोटिक रोग माना जाता है, जिसका मतलब है कि ये इंसानों और जानवरों के बीच फैलने वाली बीमारी है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल दुनियाभर में 10 लाख से अधिक लोग इस संक्रामक रोग के शिकार होते हैं जिनमें से 60 हजार से अधिक की मौत हो जाती है। इसके लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना और उपचार प्राप्त करना जरूरी माना जाता है।

लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षणों की समय पर करें पहचान

लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षण फ्लू जैसे होते हैं हालांकि गंभीर मामलों में ये आंतरिक रक्तस्राव और अंगों की क्षति का भी कारण बन सकती है। संक्रमण की शुरुआती स्थिति में तेज बुखार, आंखों में संक्रमण-लालिमा, सिरदर्द, ठंड लगने, मांसपेशियों में दर्द, दस्त और पीलिया जैसी समस्या हो सकती है।

संक्रमण का समय पर इलाज न होने के कारण लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा रहता है जिसमें खांसी के साथ खून आने (हेमोप्टाइसिस), छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पेशाब में खून आने जैसे आंतरिक रक्तस्राव के लक्षण हो सकते हैं।

संक्रमण का इलाज और बचाव के तरीके

लक्षणों के आधार पर लेप्टोस्पायरोसिस के लिए आवश्यक उपचार विधियों को प्रयोग में लाया जाता है। संक्रमण की स्थिति के आधार पर एंटीबायोटिक के माध्यम से उपचार किया जाता है।

संक्रमण के जोखिमों से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दूषित जल के संपर्क में आने से बचें। जानवरों के संपर्क से भी दूरी बनाकर रखें। पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें या फिर पानी को उबालकर उसे ठंडा करके पिएं। अगर आपके शरीर में कहीं घाव है तो उसकी उचित देखभाल करें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsइस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौतनई दिल्ली
Previous Post

लू का रेड अलर्ट, बढ़ेगा पारा… तीन दिन आसमान से बरसेगी आग

Next Post

धूप से त्वचा को बचाना है तो सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जान लें

Related Posts

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
सामान्य

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
सामान्य

कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

March 13, 2026
चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
सामान्य

चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

March 13, 2026
अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
सामान्य

अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

March 13, 2026
ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
सामान्य

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
Next Post
धूप से त्वचा को बचाना है तो सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जान लें

धूप से त्वचा को बचाना है तो सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जान लें

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

March 14, 2026
प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

March 14, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

March 14, 2026
प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

March 14, 2026
प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

by NBTV24
March 14, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़...

Read more
प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

March 14, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

March 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com