*भोपाल:-* देशभर में दशहरा को लेकर धूम मची हुई है। सनातन धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है। नवरात्र के समापन के बाद इस त्योहार का आरंभ होता है। दशहरा हिंदू कैलेंडर में अश्विन महीने के दसवें दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में पड़ता है। साथ ही यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा इस बार 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। पूरे देश में विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यदि आप भी इस अवसर पर अपने रिश्तेदारों, परिचितोंं व दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज भेजकर इस त्योहार को खास बना सकते हैं। इस दिन लोग रावण और उनके भाइयों के पुतले को जलाते हैं, इसके बाद अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हैं। साथ ही एक दूसरे को उपहार, मिठाइयां और शुभकामनाएं देते हैं।