• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पद्म भूषण तीजन बाई का निधन पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, प्रदेश में शोक की लहर…

NBTV24 by NBTV24
July 5, 2026
in छत्तीसगढ़
0
पद्म भूषण तीजन बाई का निधन पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, प्रदेश में शोक की लहर…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :– लोक परंपरा और पंडवानी गायन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तथा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। कला, साहित्य और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने इसे भारतीय लोक संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल रत्न खो दिया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति और समर्पण के बल पर पंडवानी कला को विश्व मंच तक पहुंचाया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एम्स पहुंचे परिजन, पैतृक गांव गनियारी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार रायपुर एम्स अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तीजन बाई के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गनियारी ले जाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी है।

कुछ ही देर में श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रायपुर एम्स पहुंचकर तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त करेंगे।

देश-दुनिया में दिलाई पंडवानी को नई पहचान
तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज और अनूठी प्रस्तुति शैली से पंडवानी लोकगायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने देश ही नहीं, विदेशों में भी अनेक मंचों पर प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया। उनका निधन भारतीय लोक कला और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा इस तरह तैयार होगी मुख्यमंत्री साय…

Next Post

बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

Related Posts

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…
छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

July 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …
छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा इस तरह तैयार होगी मुख्यमंत्री साय…

July 5, 2026
नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

July 4, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय इस दिन करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण…

July 4, 2026
Next Post
बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

July 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

July 5, 2026
बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

July 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

July 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

July 5, 2026
चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…
छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश…

by NBTV24
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

मुख्यमंत्री साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया इस पेड़ का पौधारोपण…

July 5, 2026
बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

बारिश में पानी-पानी हुआ यह रेलवे स्टेशन, पहली बारिश में ही खुली पोल, यात्री हुए…

July 5, 2026
पद्म भूषण तीजन बाई का निधन पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, प्रदेश में शोक की लहर…

पद्म भूषण तीजन बाई का निधन पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, प्रदेश में शोक की लहर…

July 5, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा इस तरह तैयार होगी मुख्यमंत्री साय…

July 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com