• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

इस एयरपोर्ट में प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही के शिकार हो रहे यात्री,चल रहा एजेंसियों का गुंडा राज…..

NBTV24 by NBTV24
September 28, 2023
in आज
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर। माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही के शिकार यात्री हो रहे है। एयरपोर्ट प्रबंधन के पास पुख्ता फोर्स और स्टाफ होने के बाद भी यात्रियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। एयरपोर्ट में ट्रैवल्स एजेंसियों की गुंडई राज चल रहा है। बुधवार को एयरपोर्ट में पिटाई का वीडियो वायरल होते ही जनता से रिश्ता अखबार ने ट्रवल्स एजेंसी की गुंडागर्दी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासनिक हलको में वायरल करने के बाद पत्रकारों की सक्रियता बढ़ते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की। एयरपोर्ट की दोनों टैवल्स एजेंसी मारपीट और दुव्र्यवहार के लिए कुख्यात है। इसलिए यहंां आने वाले यात्री चाहे वीआईपी हो या इकानामी क्लास में यात्रा करने वाले सर्विस क्लास यात्री यहां टैक्सी लेना ही पसंद नहीं करता है।

एयरपोर्ट कैंपस में संचालित दोनों टैवल्स एजेंसियों के स्टाफ जबरदस्ती यात्रियों के टैक्सी लेने के लिए दबाव बनाते है और किमी से रेट तय नहीं होने पर हु-हुज्जत कर मारपीट पर उतारू हो जाते है। वीडियो में कई महिला कर्मी एक महिला कर्मी का बाल खीचते और धक्का-मुक्की करते हुए हाथ और मुक्का से जमकर धुनाई करती नजर आ रही थी। जनता से रिश्ता में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में माना पुलिस ने दोनों ट्रैवल्स एजेंसियों की 7 महिला कर्मियों तथा एक युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विगत दिनों थाना कैंप क्षेत्र अंतर्गत एयरपोर्ट के पार्किंग स्थल में कुछ महिलाओं व्दारा आपस में विवाद कर मारपीट करने का वाडियो वायरल हुआ था, वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करती नजर आ रही है। लोग पास में खड़े वाडियो बना रहे है। जमकर मारपीट का वीडियो पर अधिकारियों ने गंभीरता लेते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई करने निर्देशित किया। लगातर हो रही घटनाए एयरपोर्ट में लगातार मारपीट की घटनाएं हो रही है। ट्रवल्स की महिला कर्मचारियों व्दारा एक युवक से मारपीट का वीडियो कुछ माह पहले ही आया था, उसके बाद सवारी बैटाने को लेकर बाहरी टैक्सी चालक के साथ विवाद हुआ था, मामले में भी माना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

देश भर में हो रही बदनामी एयरपोर्ट पार्किंग में लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से रायपुर एयरपोर्ट की पीरा देश भर में बदनामी हो रही है। एयरपोर्ट पर वीवीआईपी और वीआीपी का आगमन लगातार हो रहा है ऐसे में एयरपोर्ट की आपसी मारपीट से शहर की बदनामी हो रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन व्दारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। काउंटर को लेकर विवाद नई बीड के अनुसारा 2020 में टेका एक तथाकथित टै्रवल्स कंपनी को दिया गया था। इस ट्रैवल्स को हर महीने एग्रीमेंट के अनुसारा 2.67 लाख आतारिटी को देने है। एक साल के बाद कई शिकायतें मिलने के बाद उक्त ट्रैवल्स का एग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिया गया। लेकिन इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट से स्टे ले लिया । इसी बीच दो और काुंटर खुल गए। फ्लाइट आते ही झगड़ा प्लाइट के आते ही गेट पर टै्रवल्स एजेंसी के कर्मचारी सुबह से रात तक किसी बी प्लाइट के आने के बाद तुरंत एग्जिट गेट में आ जाते है।

यात्रियों से पूछा जाता है कि वे कहां जाना चाहते है और उन्हें अपने काउंटर की ओर खींचते है, यात्रियों को अपने काउंटर पर ले जाने के लिए सबसे ज्ेयादा विवाद होता है। यह भी नियमों के खिलाफ है। यहां दो ट्रेवल एजेंसी की कुछ महिलाओं ने एक अन्य महिला से साथ मारपीट की। पुलिस ने मामलें में सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में ह्यसाफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि कुछ महिलाएं एक अन्य महिला को पीट रही है। इस पूरे मामले में माना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यहां ट्रैवल एजेंसी और डब्लूटीआई ट्रैवल एजेंसी के बीच मारपीट सवारी बिठाए जाने और पार्किंग को लेकर मारपीट हुई है। मारपीट कर रही महिलाओं में कुछ महिला यूनिफॉर्म में थी।

गौरतलब है कि माना एयरपोर्ट में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक ट्रेवल्स कंपनी की महिला कर्मी एक यात्री की पिटाई कर दी थी। एयरपोर्ट पर बार-बार टैक्सी और ट्रेवल्स कंपनियों द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं की जा रही है। या फिर खुद आपस में लड़ते रहते है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पल्ला झाड़ा टैक्सी वालों की लड़ाई इस हद तक पहुंचने के बावजूद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। एयरपोर्ट में टैक्सी का सिस्टम बनाने के बजाय अफसरों का कहना है कि मारपीट होने पर पुलिस को सूचना दी जा रही है। माना थाने की पुलिस ने भी इस मामले में अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की थी। पहली बार बुधवार को दो ट्रैवल कंपनी राहुल ट्रैवल और डब्लूआईटी की 8 युवतियों को गिरफ्तार किया है। नहीं तो ज्यादातर मौकों पर दोनों पक्षों की काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर केस थाने में रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता है। मारपीट होने पर भी एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही है।इसी वजह से गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को फिर एयरपोर्ट परिसर में टैवल्स संचालकों के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। उसका वीडियो वायरल होने के बाद काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों पक्षों से चार-चार लोगों पर एफआईआर की गई। जबकि वीडियो में ही साफ दिखा रहा है था कि आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां एक लड़की को पीट रही हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों से आठ लोगों पर एफआईआर की गई है। दिलचस्प ये है कि धाराएं भी बेहद मामूली लगायीं गईं हैं।

Tags: Another big problem faced by the farmers in paddy is the outbreak of leaf wrapped caterpillar in paddyHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

*गोविन्दगढ़ पुलिस का शराब के अड्डों पर छापा, 2 क्विंटल लहान नष्ट कई लीटर कच्ची शराब जप्त……. *

Next Post

सर्ददंश का एक अजब-गजब मामला आया सामने,किसान को सांप ने डसा, डसने के बाद 30 मिनट तक बैठा रहा नागराज…..

Related Posts

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन
आज

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन

November 9, 2025
Next Post

सर्ददंश का एक अजब-गजब मामला आया सामने,किसान को सांप ने डसा, डसने के बाद 30 मिनट तक बैठा रहा नागराज…..

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

by NBTV24
February 9, 2026
0

छत्तीसगढ़:– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई परिसर में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के...

Read more
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

February 9, 2026
कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

February 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com