• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश

NBTV24 by NBTV24
April 4, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी तेज गर्मी और लू से अपना बचाव करें। बैठक के बाद मांडविया ने कहा कि इस वर्ष मौसम विभाग ने अत्यधिक लू और गर्मी का पूर्वानुमान लगाया है।

इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और लू के पूर्वानुमान को लेकर सरकार ने हर जिले में निगरानी करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी गांवों में लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि गर्मी और लू की वजह से आने वाले मामले और मौतों का एक डाटा केंद्रीय स्तर पर तैयार होगा। जिलों और राज्यों से प्राप्त इस डाटा के जरिये यह देखा जाएगा कि देश के किन-किन इलाकों में गर्मी जानलेवा बनी हुई है। इन इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से विशेषज्ञों की टीमें सहायता के लिए भेजी जाएंगी।

समय से शुरू करें तैयारी
केंद्र ने राज्यों से कहा कि गर्मी को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं, ताकि समय रहते लोगों का बचाव किया जा सके। राज्यों को आवश्यक दवाएं, तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस, पीने के पानी के साथ-साथ जनता के लिए आईईसी गतिविधि को लेकर सभी तरह की समीक्षाएं करने के लिए भी कहा है। मांडविया ने कहा कि लोगों में जागरूकता के लिए लगातार प्रयास होने चाहिए। उन्होंने राज्यों से मौसम विभाग के अलर्ट मिलते ही समय पर कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

चुनाव प्रचार में व्यस्त नेता और कार्यकर्ता बार-बार पीते रहें पानी

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी तेज गर्मी और लू से अपना बचाव करें। बैठक के बाद मांडविया ने कहा कि इस वर्ष मौसम विभाग ने अत्यधिक लू और गर्मी का पूर्वानुमान लगाया है। इसी अवधि में लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में चुनाव प्रचार में व्यस्त सभी प्रत्याशी व कार्यकर्ता बार-बार पानी का सेवन करते हैं। साथ ही जूस का सेवन भी कर सकते हैं जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव करेगा और हीट स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करेगा।

जलवायु परिवर्तन से बिगड़ रहे हालात
जलवायु परिवर्तन लू को कई मायनों में और भी खतरनाक बना देता है। ठीक उसी तरह जैसे ओवन में जितनी अधिक देर तक गर्मी रहती है उतनी ही अधिक चीजें पकती हैं। लू के मामले में इसकी तुलना यहां लोगों से की जा सकती है। धीमी गति से चलती हुई लू की व्यापकता साल दर साल बढ़ती जाएगी।

आठ के बजाय अब 12 दिन झेलने पड़ रहे लू के थपेड़े

1979 से 1983 तक दुनियाभर में लू के थपेड़े औसतन आठ दिनों तक चलते थे, लेकिन 2016 से 2020 तक ये 12 दिनों तक बढ़ गए। साइंस एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में लू की घटनाएं धीमी होकर बड़े इलाकों में भारी तापमान के साथ अधिक लोगों को लंबे समय तक झुलसा रही हैं। 1979 के बाद लू 20 फीसदी धीमी गति से चल रही है। इसका आशय यह है कि अधिक लोग लंबे समय तक लू की चपेट में आ रहे हैं और ऐसा 67 फीसदी अधिक बार हो रहा है। लू के दौरान भीषण तापमान 40 साल पहले की तुलना में अधिक है और गर्मी का क्षेत्र भी बढ़ गया है। लू पहले से भी खतरनाक और व्यापक हो चुकी है। अध्ययन के दौरान न केवल तापमान और क्षेत्र, बल्कि भारी गर्मी कितने समय तक रहती है और यह महाद्वीपों में कैसे फैलती है, इस पर भी गौर किया गया है।

भारत में 20 दिन का अनुमान अध्ययन के मुताबिक, लंबे समय तक चलने वाले लू के थपेड़ों से यूरेशिया अधिक प्रभावित हुआ। वहीं, 1901 और 2018 के बीच भारत में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है, जिससे भारत में जलवायु बदल गई है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चार से आठ दिनों के बजाय 10 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है।

ग्रीनहाउस गैसें मुख्य कारण

कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि यह परिवर्तन कोयले, तेल और प्राकृतिक गैसों के बेतहाशा जलने से होने वाले उत्सर्जन के कारण हुआ है। अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया है कि पिछले 45 वर्षों में देखी गई भीषण लू का सबसे अधिक संबंध ग्रीनहाउस गैसों से है।

आयुष्मान मंदिरों पर कूलर, आइस पैक जैसी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
बैठक में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को वाटर कूलर, आइस पैक और अन्य बुनियादी संसाधनों से लैस करने के निर्देश भी दिए हैं। इसी बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक चेकलिस्ट तैयार करें जो दिशानिर्देशों पर आधारित होनी चाहिए। उस चेकलिस्ट के आधार पर जमीनी सुविधाओं का आकलन करें। इससे कम समय में ज्यादा बेहतर तरीके से तैयारियां करने का अवसर मिलेगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsगर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानीनई दिल्ली
Previous Post

दुनिया के ऐसे शहर जहां नहीं चलती गाड़ियां , तो फिर कैसे करते है यहां आवागमन ? जानिए यहां…

Next Post

पानी में दिखा रहस्यमयी जीव, बदन के ऊपर थे अजीबोगरीब निशान! देखकर कांप जाएगी रूह

Related Posts

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
इन किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान…
सामान्य

सीएम साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए इतने लाख रुपये स्वीकृत

October 10, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…
सामान्य

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
Next Post
पानी में दिखा रहस्यमयी जीव, बदन के ऊपर थे अजीबोगरीब निशान! देखकर कांप जाएगी रूह

पानी में दिखा रहस्यमयी जीव, बदन के ऊपर थे अजीबोगरीब निशान! देखकर कांप जाएगी रूह

सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

by NBTV24
October 12, 2026
0

छत्तीसगढ़ :- कृषि विकास, किसान कल्याण और ग्रामीण समृद्धि के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल...

Read more
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…

प्रदेश मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
सीएम साय के नेतृत्व में यहां के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती…

सीएम साय के नेतृत्व में यहां के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती…

October 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com