• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया…

NBTV24 by NBTV24
March 30, 2025
in आज
0
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के लिए चैत्र नवरात्र का पहला दिन बेहद शुभ रहा. मां महामाया को नमन करते हुए पीएम मोदी ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. मोदी ने मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी. तीन लाख लोगों को पक्के मकान की सौगात मिली.

बिजली और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार: पीएम ने बिलासपुर में एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण-III (1x800MW) की आधारशिला रखी. जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से अधिक है. यह पिट हेड परियोजना उच्च विद्युत उत्पादन दक्षता के साथ नवीनतम अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्रौद्योगिकी पर आधारित है. राज्य के 29 जिलों को 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित किया.

पीएम ने मां महामाया को किया नमन: पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण की शुरुआत में मां महामाया को नमन किया. उन्होंने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है. यह माता कौशल्या का मायका भी है.ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं और मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं.

पीएम मोदी ने विकास कार्यों को दी रफ्तार: पीएम मोदी ने बिलासपुर के मोहभट्टा में जनसभा को संबोधित किया. उससे पहले पीएम ने देश को कई विकास कार्यों की सौगात दी है. जिसमें यह सौगातें शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में बिजली, तेल एवं गैस, रेल और सड़क क्षेत्रों में 33,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत लाभार्थियों को चाबियां पीएम ने सौंपी
पीएम ने छत्तीसगढ़ में मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड पर मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई
“बीजेपी सरकार पर हो रहा भरोसा”: पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत तीन लाख लोगों को मिले पक्के मकान मिले. लोगों को पक्के घर की चाभी मिलने से खुशी हुई. भाजपा सरकार हर वादे को पूरा कर रही है, जिससे लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ रहा है.

“बीजेपी की सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा”: पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है. आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी अपनी गारंटियां पूरी कर रही है. छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है.धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है. बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है. इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं.

पीएससी घोटाले को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज: पीएम मोदी ने सीजीपीएससी घोटाले को लेकर कांग्रेस पर अटैक किया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है. हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है. इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है.

अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है.छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

छत्तीसगढ़ में शत-प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है.यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. छत्तीसगढ़ में करीब 40 हजार करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के लिए 7 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

“हमने बनाया, हम संवारेंगे”: पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं. ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है.छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है. हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

“आदिवासी समाज के लिए चला रहे अभियान”: पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज को नमन किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए काम कर रही है. हम आदिवासी समाज के विकास के लिए भी विशेष अभियान चला रहे हैं. हमने आपके लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान शुरु किया हैं. आदिवासियों में भी अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियां होती हैं.पहली बार हमारी सरकार ने ऐसे अति पिछड़े आदिवासियों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई है.

ऊर्जा के सेक्टर में, रेलवे के सेक्टर में, सड़क के सेक्टर में, आवास के सेक्टर में, शिक्षा के सेक्टर में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है. इस 33 हजार 700 करोड़ रुपए की सौगात से विकास को तेज गति मिलेगी. इसके लिए छत्तीसगढ़ बहुत सौभाग्यशाली है. हम पीएम के आभारी हैं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पीएम मोदी का आभार जताया: इस अवसर पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम विकसित भारत बनाने में सहयोगी बनेंगे.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

क्या है अंतर चैत्र और शारदीय नवरात्रि में, यहां पाएं पूरी जानकारी…

Next Post

ओडिशा के कटक में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, दो यात्री हुए घायल…

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
Next Post
ओडिशा के कटक में  एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, दो यात्री हुए घायल…

ओडिशा के कटक में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, दो यात्री हुए घायल...

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

July 31, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
छत्तीसगढ़

कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

by NBTV24
August 1, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए...

Read more
छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

August 1, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…

July 31, 2026
आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

July 31, 2026
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…

July 31, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com