• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

संसद में धुआं ही धुआं…सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे…

NBTV24 by NBTV24
December 13, 2023
in आज, राजनीति, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी के दिन एक बार फिर लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा में भारी चूक हो गई। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग अचानक से दर्शक दीर्घा में कूद आए। इन लोगों ने जूते में कुछ छिपा रखा था, जिससे धुआं छोड़ने लगे। लोकसभा के अंदर तस्वीरों में धुआं-धुआं देखा जा रहा है। इन लोगों को पहले कुछ सांसदों ने घेर लिया और फिर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इनमें से एक शख्स का नाम सागर बताया जा रहा है, जो एक सांसद के लेटर पर गेस्ट के तौर पर दर्शक दीर्घा में आया था। इन दोनों ही संसद मार्ग थाने ले जाया गया है। संसद में पहली बार इस तरह का वाकया हुआ है। आतंकी हमले के दौरान भी सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों को बाहर ही रोक लिया था, जबकि अंदर कार्यवाही चल रही थी।

इसके अलावा संसद परिसर के बाहर भी हंगामा हुआ। यहां एक महिला और एक पुरुष हंगामा कर रहे थे और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार नारेबाजी करने वाली महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली है। लोकसभा में जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस दौरान भाजपा के सीनियर सांसद राजेंद्र अग्रवाल चेयर पर थे। उन्होंने पूरे वाकये की जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स जब गैलरी से कूदा तो लगा कि वह गिर गया। वहीं इसके बाद जब एक और शख्स कूदा तो पता चला कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था।

राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह जानकारी नहीं है कि ये लोग नारेबाजी कर रहे थे या नहीं। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि इन लोगों का क्या इरादा था, लेकिन कुछ तो सोचकर ही आए थे। इन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से पकड़ लिया था। इस बारे में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वहीं कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सांसदों की मदद से इन लोगों को पकड़ा गया और फिर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया गया। यह बड़ी बात है कि कार्यवाही के बीच कूदने वाले दोनों लोगों को सांसदों ने साहस दिखाते हुए घेर लिया। बता दें कि संसद भवन परिसर के अंदर की सुरक्षा सीआरपीएफ के हाथ होती है और बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती रहती है।

इस घटना से हड़कंप मच गया और लोकसभा की चेयर संभाल रहे राजेंद्र अग्रवाल ने तुरंत ही कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। संसद के बाहर जिन लोगों को पकड़ा गया, उनके हाथ में स्मॉग गन थी, जिससे पीले रंग का धुआं निकल रहा था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहला सवाल यही है कि आखिर इन लोगों को कैसे अंदर जाने की परमिशन मिली थी। क्या अंदर लोकसभा में कूदने वाले और बाहर हंगामा करने वाले लोगों के बीच कोई संबंध है? इस बात का भी पता लगाया जाएगा।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

पापा के डिप्टी सीएम बनने से खुश है बेटी ऐश्वर्या.. कहा ‘पीएम से मिलने की है इच्छा’..

Next Post

संसद में हुई घटना के बाद मचीअफरा-तफरी, मंत्री ने कार्यक्रम बीच में छोड़ा, बोले- जाना पड़ेगा…

Related Posts

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
राजनीति

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
लाइफस्टाइल

आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

August 17, 2026
रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…
लाइफस्टाइल

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…

August 6, 2026
Next Post

संसद में हुई घटना के बाद मचीअफरा-तफरी, मंत्री ने कार्यक्रम बीच में छोड़ा, बोले- जाना पड़ेगा…

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

September 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

by NBTV24
September 8, 2026
0

छत्तीसगढ़:– सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के समग्र विकास को एक नई दिशा...

Read more
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

September 8, 2026
राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

September 8, 2026
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com