• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने-आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव, आखिर किसने दिया…

NBTV24 by NBTV24
February 12, 2026
in राजनीति
0
तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने-आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव, आखिर किसने दिया…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी के भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दिए बयान से हंगामा खड़ा हो गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया है। वहीं कांग्रेस ने इस कदम को पूरी तरह आधारहीन बताया है।

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुबे ने सदन में एक प्रस्ताव (मोशन) पेश करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं जो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने विशेष रूप से ‘सोरोस’ जैसी ताकतों का नाम लेते हुए कहा कि राहुल का बयान राष्ट्र विरोधी तत्वों की मदद कर रहा है।

निशिकांत दुबे ने दिया सब्सटेंटिव मोशन का प्रस्ताव
निशिकांत दुबे ने न केवल राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है, बल्कि उन पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि उनके द्वारा पेश किए गए ‘सब्सटेंटिव मोशन’ (Substantive Motion) को स्वीकार किया जाए ताकि इस पर आगे की कार्यवाही हो सके।

विवाद की जड़: क्या है राहुल गांधी का वो बयान?
पूरा विवाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पर दिए गए जवाब के बाद शुरू हुआ। राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सरकार ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस सौदे से भारतीय किसानों और श्रमिकों को भारी नुकसान होगा।

इस आरोप पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके।” वहीं, जगदंबिका पाल, जो राहुल के भाषण के दौरान चेयर पर थे, ने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का पता होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस तरह के आरोप लगाना संसदीय लोकतंत्र में सही है?

वित्त मंत्री के जवाब के बाद कांग्रेस ने किया बचाव
निर्मला सीतारमण ने राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए 2013 के डब्ल्यूटीओ (WTO) एग्रीमेंट की याद दिलाई, जिसे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने किया था। उन्होंने तर्क दिया कि उस समय किसानों के हितों को गिरवी रखा गया था, जिसे 2017 में पीएम मोदी ने सुधारा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें से चौथे नंबर पर पहुँच गई है और राहुल के आरोप देश की उपलब्धियों को कमतर दिखाते हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन पर इन मुकदमों या प्रस्तावों का कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने व्यापार समझौते पर राहुल की चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि पूरी लेबर यूनियन हड़ताल पर है और कांग्रेस किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए उनके साथ खड़ी है।

क्या होता है सब्सटेंटिव मोशन?
संसदीय प्रक्रिया में ‘सब्सटेंटिव मोशन’ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और औपचारिक प्रस्ताव होता है। इसके तहत किसी विशिष्ट मुद्दे पर चर्चा या कार्यवाही की मांग की जाती है, जैसे किसी सदस्य के आचरण या बयान की निंदा करना और उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करना।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर, अब इस दिन जारी होगा परिणाम…

Next Post

80 साल पुराने साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक, अब ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा….

Related Posts

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
राजनीति

September 8, 2026
PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…

July 21, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
Next Post
80 साल पुराने साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक, अब ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा….

80 साल पुराने साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक, अब ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा….

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

September 12, 2026
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….

September 12, 2026
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

September 12, 2026
गरीबों के सपने पूरे करने सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई….
छत्तीसगढ़

by NBTV24
September 12, 2026
0

छत्तीसगढ़:– शहरी गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय निकायों में...

Read more
ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी…

September 12, 2026
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार…

September 12, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीजा तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए…

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री साय…

September 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com