• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

टिकटों के उलट-फेर में उलझी सपा, कई सीटों पर बदलना पड़ा उम्मीदवार, पढ़ें खास रिपोर्ट

NBTV24 by NBTV24
March 29, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
टिकटों के उलट-फेर में उलझी सपा, कई सीटों पर बदलना पड़ा उम्मीदवार, पढ़ें खास रिपोर्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दूसरे दौर के लिए नामांकन शुरू हो चुका है, समाजवादी पार्टी अभी टिकटों के बंटवारे को लेकर ही उलझी हुई है। पहले दौर में बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर की सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर असमंजस रहा। गौतमबुद्धनगर में दूसरी बार प्रत्याशी बदला गया, मेरठ में सपा ने भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। पेश है सैयद यासिर रजा की रिपोर्ट…

समाजवादी पार्टी एक बार फिर टिकटों के फेरबदल में उलझ गई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी के लिए टिकटों का बंटवारा सिर दर्द बन गया है। पश्चिमी यूपी में पार्टी अब तक चार सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने के बाद बदल चुकी है। मेरठ में प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है। गौतमबुद्धनगर सीट से दो बार प्रत्याशी बदले जा चुके हैं। ऐसा नहीं है कि समाजवादी पार्टी में ऐसा पहली बार हो रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर घोषित करने के बाद अपने प्रत्याशी बदल दिए थे।

अब लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की ओर से यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टिकटों को बदलने के लिए ज्यादा मौका नहीं मिला था। सहारनपुर और मेरठ की कुछ सीटों पर असमंजस था। पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर के चुनाव लड़ रही थी। सीटों के बंटवारे में मेरठ जिले की सिवालखास सीट रालोद के खाते में चली गई थी। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने गुलाम मोहम्मद को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस सीट को लेकर दोनों दलों के बीच मनमुटाव बढ़ा तो बीच का रास्ता निकाला गया। सीट रालोद के ही खाते में रही और प्रत्याशी सपा का हो गया। यानी सपा के प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े। गुलाम मोहम्मद इस सीट पर लगभग नौ हजार 200 वोटों से जीत कर विधायक बन गए।

सहारनपुर में स्थिति जटिल रही

सहारनपुर की देवबंद और सहारनपुर सीट को लेकर अंतिम समय तक असमंजस बना रहा। देवबंद से सपा ने पहले माविया अली को टिकट दिया था। एन मौके पर माविया का टिकट काटकर कार्तिकेय राणा को दे दिया। एक मौका ऐसा भी आया जब देवबंद सीट से सपा के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया।

हालांकि बाद में कार्तिकेय के सिंबल को वैध माना गया और माविया अली का पर्चा खारिज हो गया। चुनाव हुआ तो समाजवादी पार्टी यह सीट लगभग सात हजार वोटों से हार गई। इसी तरह सहारनपुर में इमरान मसूद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। माना जा रहा था कि उन्हें सपा सहारनपुर या बेहट से अपना प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन सपा ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। इसी तरह 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन होने के बावजूद असमंजस की स्थिति बनी रही थी।

मेरठ-हापुड़ सीट : आठ बैठकों के बाद प्रत्याशी बदलने का फैसला

लोकसभा चुनाव में मेरठ का टिकट घोषित होने से पहले समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया था। आखिर में भानु प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। भानु प्रताप सिंह का टिकट घोषित होने के फौरन बाद उनका टिकट बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई। इसके लिए लखनऊ में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मेरठ के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं की सात बार बैठक हुई। बताया गया कि भानु प्रताप सिंह का चुनाव उठ नहीं पा रहा है। ऐसे में किसी स्थानीय नेता को इस सीट से चुनाव लड़ाया जाए। इसमें दो नाम सबसे प्रमुख थे, योगेश वर्मा और अतुल प्रधान। योगेश वर्मा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बात योगेश की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भी हुई। भानु प्रताप सिंह का टिकट कटने का एलान तो हो गया, लेकिन नए प्रत्याशी पर फैसला आज भी नहीं हो सका।

बिजनौर में भी बदलना पड़ा टिकट

टिकट बिजनौर में भी बदला गया। यहां पहले यशवीर सिंह को टिकट दिया गया था। यहां भी टिकट दिए जाने के बाद से ही टिकट के बदलाव की मांग शुरू हो गई थी। बिजनौर के लिए पहले मेरठ की किठाैर सीट से विधायक शाहिद मंजूर की उम्मीदवारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनको मौका देने के बजाय सैनी पर दांव लगाया और दीपक सैनी को टिकट दे दिया। बताते हैं कि इस सीट पर टिकट फाइनल करने के लिए पार्टी के नेता चार बार लखनऊ में बैठे, उसके बाद भी वह निर्णय नहीं हुआ जिसकी उम्मीद स्थानीय नेताओं को थी।

गौतमबुद्धनगर में दो बार फेरबदल

इसी तरह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भी दो बार समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी बदल चुकी है। सपा ने यहां पहले महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी बनाया। कुछ ही दिन बाद नागर का टिकट काटकर राहुल अवाना को टिकट दे दिया। फिर परिस्थितियां कुछ ऐसी बदलीं कि सपा ने महेंद्र नागर को दोबारा अपना प्रत्याशी बना दिया। वहीं संभल में सपा के मौजूदा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के कारण अपना टिकट बदलना पड़ा। उनके पोते जियाउर्रहमान को टिकट दे दिया।

मुरादाबाद में उठापटक के बीच रूचिवीरा बनीं प्रत्याशी

इसी तरह मुरादाबाद में भी एसटी हसन को लेकर पार्टी नेतृत्व में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। माना जा रहा है कि इस बार आजम खां एसटी हसन की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे, वहीं रामपुर सीट पर भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे थे। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में पार्लियामेंट मस्जिद के इमाम मोहिबुल्ला को रामपुर से अपना प्रत्याशी बना दिया वहीं मुरादाबाद से एसटी हसन का टिकट काट कर रूचिवीरा को प्रत्याशी बना दिया गया। रूचिवीरा को आजम खां का करीबी माना जाता है।

अंतिम समय में दिए गए पार्लियामेंट की मस्जिद के इमाम के टिकट पर भी विवाद बढ़ता। क्योंकि आजम खां के करीबी आसिम रजा ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। लेकिन पार्टी का सिंबल मोहिबुल्ला के पास ही था। मुरादाबाद में 2019 में बसपा छोड़ कर सपा में नासिर कुरैशी को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया तो सपा में ही विरोध शुरू हो गया। आखिर कर सपा ने बदलकर एसटी हसन को अपना प्रत्याशी बनाया था।

प्रचार को लेकर भी असमंजस

कब शुरू होगा प्रचार पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें सात पर सपा और एक पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। लेकिन उसकी प्रचार की रणनीति क्या होगी? अखिलेश यादव अकेले प्रचार करेंगे या राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर इन सीटों पर प्रचार करेंगे, अभी कुछ भी तय नहीं हो सका है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकई सीटों पर बदलना पड़ा उम्मीदवारटिकटों के उलट-फेर में उलझी सपानई दिल्लीराजनीति
Previous Post

Good Friday पर क्यों खाई जाती है फिश, जानिए इस अजीबोगरीब ट्रेडिशन के बारे में

Next Post

चेहरे दो पर दिल एक… जन्म से जुड़ी हुई दो बहनों ने किया विवाह…

Related Posts

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
लाइफस्टाइल

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

May 1, 2026
सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
राजनीति

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…
राजनीति

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
Next Post
चेहरे दो पर दिल एक… जन्म से जुड़ी हुई दो बहनों ने किया विवाह…

चेहरे दो पर दिल एक… जन्म से जुड़ी हुई दो बहनों ने किया विवाह…

डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

May 12, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

May 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

May 12, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
एजुकेशन

डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

by NBTV24
May 12, 2026
0

नई दिल्ली:– पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द...

Read more
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

May 12, 2026
मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना

मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना

May 12, 2026
लाड़ली बहना योजना की इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…

लाड़ली बहना योजना की इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…

May 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com