*भोपाल:-* मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों का अब कभी भी ऐलान हो सकता है। इससे पहले पार्टियां हर वर्ग को साधने की कोशिश में लगी हुई है। सीएम शिवराज द्वारा हर वर्ग के लिए कई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम ने शिक्षक और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वहीं वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित मानदेय की राशि को भी बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन की भी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। चुनावी साल में मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारका शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। उच्च पद का प्रभार दिए जाने संबंधित प्रावधान को पूरा करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना भी दी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें नवीन पदस्थापना में पदस्थ होने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल 20 जनवरी 2022 को भारतीय पदोन्नति नियम 2016 में हुए संशोधन के तहत उच्च पद का प्रभार को लेकर प्रावधान किया गया था। जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को सहायक संचालक पद पर उच्च पद का प्रभार सौंपा गया है।