• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

औरंगजेब की कब्र नष्ट करने की मांग ने महाराष्ट्र में जोर पकड़ा, गर्म हो रही सियासत…

NBTV24 by NBTV24
March 15, 2025
in आज
0
औरंगजेब की कब्र नष्ट करने की मांग ने महाराष्ट्र में जोर पकड़ा, गर्म हो रही सियासत…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब को लेकर हंगामा जारी है. लोकसभा में शिवसेना सांसद ने औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की मांग उठाए जाने के बाद पूर्व विधायक और धर्मवीर संभाजी महाराज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मिलिंद रमाकांत एकबोटे ने जिले के खुल्ताबाद में औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की चेतावनी दी है. बता दें कि, इससे पहले शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने सदन में शून्यकाल के दौरान औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की मांग उठाई थी.अब पूर्व विधायक मिलिंद रमाकांत की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. प्रशासन ने पूर्व विधायक एकबोटे और उनके समर्थकों को 16 मार्च 2025 से 5 अप्रैल 2025 तक जिले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग ने पकड़ा जोरऔरंगजेब की कब्र हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

)इस बीच, खुल्ताबाद में जिस जगह कब्र स्थित है, वहां कड़ी पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है. इससे पहले, भाजपा विधायक नितेश राणे ने भी कहा था कि कब्र को ध्वस्त किया जाएगा. उसके बाद, सुरक्षा उपायों को काफी बढ़ा दिया गया है, जिसकी अंबादास दानवे ने आलोचना की.बता दें कि, कुछ दिनों पहले, ‘छावा’ फिल्म रिलीज हुई थी और इसके कारण औरंगजेब की कब्र के प्रति मराठा समुदाय और हिंदुओं की भावनाएं तेज हो गई हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रोश है. प्रशासन को गोपनीय जानकारी मिली है कि खुल्ताबाद में औरंगजेब की कब्र को नष्ट किया जाएगा.

इसके आधार पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद खिरलकर ने अपने आदेश में पूर्व विधायक एकबोटे और उनके समर्थकों को एक तय अवधि तक छत्रपति संभाजीनगर जिले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिसके बाद से खुल्ताबाद में औरंगजेब की कब्र के पास एसआरएफ की एक टुकड़ी तैनात की गई है और दो अधिकारियों और 15 कर्मचारियों को कब्र की सुरक्षा में लगाया गया है. साथ ही इस इलाके में दो स्थानों पर नाकाबंदी की गई है.

औरंगजेब की कब्र को हटाने की चेतावनी देते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आक्रामक हो गए हैं. औरंगजेब की कब्र के खिलाफ आक्रामक होते हुए विश्व हिंदू परिषद ने अब राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है. साथ ही इस समय आक्रामक चेतावनी दी गई है कि औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र से हटाया जाए, नहीं तो बाबरी की पुनरावृत्ति होगी.शिवसेना के नरेश म्हस्के ने सदन में क्या कहा?सदन में शून्यकाल के दौरान, यह मुद्दा उठाते हुए शिवसेना के नरेश म्हस्के ने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारकों और कब्रों में से 25 प्रतिशत मुगल और ब्रिटिश अधिकारियों की हैं, जिन्होंने देश की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ काम किया

.म्हस्के ने कहा कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी की हत्या की और हिंदू मंदिरों को नष्ट कर लूटा. उन्होंने कहा कि औरंगजेब, जिसने नौवें और दसवें सिख गुरुओं की भी हत्या की थी, की कब्र खुल्दाबाद में है जिसे एएसआई द्वारा संरक्षित किया गया है.ठाणे संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य म्हस्के ने कहा, “औरंगजेब जैसे क्रूर व्यक्ति की कब्र को संरक्षित करने की क्या जरूरत है? औरंगजेब और भारत के खिलाफ काम करने वाले सभी लोगों के स्मारकों को नष्ट कर दिया जाना चाहिए.”

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

राहुल गांधी और खड़गे पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक, कांग्रेस के हाल ही में हुए पुनर्गठन की समीक्षा होगी…

Next Post

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अपना अभियान और तेज किया, 1 साल के अंदर माओवादियों के सफाए का लक्ष्य…

Related Posts

आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
Next Post
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अपना अभियान और तेज किया, 1 साल के अंदर माओवादियों के सफाए का लक्ष्य…

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अपना अभियान और तेज किया, 1 साल के अंदर माओवादियों के सफाए का लक्ष्य...

नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

September 30, 2026
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

September 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…

8,720 पदों पर 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला…

September 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

September 30, 2026
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

September 30, 2026
नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
September 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा...

Read more
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

September 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान…

8,720 पदों पर 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला…

September 30, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार मुख्यमंत्री साय

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री साय

September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

September 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com