• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

भारतीयों में बढ़ी प्रोसेस्ड फूड्स खाने की आदत, इसके दुष्प्रभावों को लेकर डॉक्टरों ने किया सावधान

NBTV24 by NBTV24
April 12, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
भारतीयों में बढ़ी प्रोसेस्ड फूड्स खाने की आदत, इसके दुष्प्रभावों को लेकर डॉक्टरों ने किया सावधान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे आवश्यक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पौष्टिकता और स्वच्छता के पैमाने पर घर का खाना सबसे बेहतर होता है, हालांकि आंकड़े इसकी उलट कहानी बयां करते हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन और आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज ने हाल ही में इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि भारतीय लोगों को घर से ज्यादा बाहर खाना खाना पसंद आ रहा है। ज्यादातर भारतीय अक्सर होटल-रेस्त्रां का रुख करते हैं। इतना ही नहीं इसका उनके बजट पर भी असर देखा जा रहा है। उनके कुल बजट का आधा से ज्यादा हिस्सा बाहर खाने पर खर्च हो रहा है।

अब चूंकि लोग बाहर खाना खा रहे हैं, ऐसे में प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी बढ़ रहा है। सर्वे की रिपोर्ट में पाया गया है कि जहां एक दशक पहले बाहर खाने पर खर्च करीब 41 फीसदी था, वह अब बढ़कर 50 फीसदी से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, घर के खाने से दूरी और प्रोसेस्ड-अनहेल्दी खाने की तरफ बढ़ता झुकाव स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से समस्याकारक हो सकता है।

शहरी आबादी में बढ़ी प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन की चलन

आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया, गांवों की तुलना में शहरी आबादी में बाहर खाना खाने का चलन अधिक देखा जा रहा है। इतना ही नहीं शहरों की करीब पांच फीसदी आबादी तो ऐसी है जो अक्सर बाहर ही खाना खाती है। इसके अलावा प्रवासी युवा आबादी जो बाहर रहकर काम करती है, उनमें बड़ी संख्या में लोग या तो कैंटीन का खाना खाते हैं या फिर जंक-प्रोसेस्ड फूड्स।

मसलन, भारत की बड़ी आबादी में प्रोसेस्ड फूड्स की खपत बढ़ रही है जिसका स्वास्थ्य पर कई प्रकार से गंभीर असर भी हो रहा है।

अधिकतर भारतीयों को नहीं मिल पाते हैं जरूरी पोषक तत्व

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, देश में बढ़ती कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के लिए आहार और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को प्रमुख कारणों में से एक माना जाता रहा है। जिस तरह से आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर लोग बाहर खाना खाते हैं, ऐसे भोजन से शरीर के लिए जरूरी हरी सब्जियों की पौष्टिकता नहीं मिल पा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रोसेस्ड-जंक फूड्स की बढ़ती मात्रा सेहत के लिए कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता रहा है।

क्या होते हैं प्रोसेस्ड फू्ड्स?

प्रोसेस्ड फूड्स उन खाद्यों को कहा जाता है जिन्हें पहले से तैयार करके रख दिया जाता है और लंबे समय तक संरक्षित रखने के बाद उपयोग किया जाता है। लंबे समय तक खराब होने से बचाए रखने के लिए उनमें कई प्रकार के रसायनों को मिलाया जाता है जिसे अध्ययनों में शरीर के लिए हानिकारक पाया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ वजन बढ़ाने के साथ टाइप-2 डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर को बढ़ाने वाले भी हो सकते हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स से क्रोनिक बीमारियों का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रासायनिक रूप से प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में अक्सर कृत्रिम पदार्थ होते हैं जिससे भोजन की पोषकता काफी कम हो जाती है। रासायनिक स्वाद देने वाले एजेंट, फूड कलर्स और मिठास वाली चीजें क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है।

ये खाद्य पदार्थ सेहत के लिए कितने हानिकारक हो सकते हैं इसको समझने के लिए एक लाख से अधिक वयस्कों को पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अक्सर या लंबे समय तक सेवन हृदय रोग, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और सेरेब्रोवास्कुलर विकारों के जोखिमों में 10% से अधिक की वृद्धि कर सकती है। शरीर को बीमारियो से बचाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिनसे फाइबर, प्रोटीन और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सके।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीभारतीयों में बढ़ी प्रोसेस्ड फूड्स खाने की आदत
Previous Post

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले से बने इन पकवानों का भोग

Next Post

यूएन विशेषज्ञ बोले- हीटवेव से करोड़ों बच्चों की जान को खतरा, लिवर डैमेज के जोखिमों को लेकर भी अलर्ट

Related Posts

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
सामान्य

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…
सामान्य

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

September 3, 2026
विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा राजधानी में भी बदलेगा मौसम…
सामान्य

विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा राजधानी में भी बदलेगा मौसम…

September 3, 2026
Amazon Now का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में मिनटों में पहुंचेगा सामान, इन शहरों तक विस्तार की तैयारी..
सामान्य

Amazon Now का बड़ा प्लान, छोटे शहरों में मिनटों में पहुंचेगा सामान, इन शहरों तक विस्तार की तैयारी..

September 3, 2026
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
सामान्य

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
सामान्य

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
Next Post
यूएन विशेषज्ञ बोले- हीटवेव से करोड़ों बच्चों की जान को खतरा, लिवर डैमेज के जोखिमों को लेकर भी अलर्ट

यूएन विशेषज्ञ बोले- हीटवेव से करोड़ों बच्चों की जान को खतरा, लिवर डैमेज के जोखिमों को लेकर भी अलर्ट

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

September 4, 2026
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
सामान्य

आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

by NBTV24
September 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:– इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न रेशम उत्पादन परियोजनाओं के विस्तार, किसानों, बुनकरों एवं कारीगरों की आय बढ़ाने...

Read more
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

September 4, 2026
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

September 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com