• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…

NBTV24 by NBTV24
August 31, 2026
in सामान्य
0
‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– यौन अपराध के मामलों में पीड़ितों की गरिमा और सम्मान को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम पहल की है। अब पुलिस थानों में FIR दर्ज करने से लेकर अदालत में सुनवाई और फैसला लिखने तक ऐसी भाषा के इस्तेमाल से बचना होगा, जो पीड़ित के प्रति पूर्वाग्रह पैदा करती हो। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने राज्य की निचली अदालतों, पुलिस और संबंधित विभागों को संवेदनशील एवं लैंगिक न्याय आधारित शब्दावली अपनाने के निर्देश दिए हैं।
इस व्यवस्था का उद्देश्य एफआईआर दर्ज होने से लेकर जांच, न्यायिक कार्यवाही और अंतिम फैसले तक पीड़ित की गरिमा, निजता और सम्मान बनाए रखना है। किसी पीड़ित के चरित्र, निजी जीवन या सामाजिक स्थिति को लेकर पूर्वाग्रहपूर्ण टिप्पणी से भी बचने को कहा गया है।
24 जिला एवं सत्र न्यायालयों को भेजा आदेश

हाई कोर्ट ने अपने निर्देशों की प्रति प्रदेश के सभी 24 जिला एवं सत्र न्यायालयों, स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी, राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य सचिव, गृह विभाग, डीजीपी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी है। संबंधित संस्थाओं को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
‘प्रॉसिक्यूट्रीक्स’ की जगह सर्वाइवर या विक्टिम

नई शब्दावली में यौन अपराध की महिला पीड़ित के लिए ऐसे शब्दों से बचने पर जोर दिया गया है, जो उसकी स्थिति को अपमानजनक या रूढ़िवादी तरीके से पेश करते हों। ‘प्रॉसिक्यूट्रीक्स’ की जगह मामले के संदर्भ के अनुसार सर्वाइवर, विक्टिम या शिकायतकर्ता जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसी तरह ‘लाचार महिला’ या ‘बेबस औरत’ जैसे संबोधनों के बजाय महिला या सर्वाइवर जैसे सम्मानजनक शब्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। ‘अस्मत’ और ‘शील भंग’ जैसी पुरानी अभिव्यक्तियों के स्थान पर शारीरिक स्वायत्तता का उल्लंघन या यौन हमला जैसे कानूनी और तटस्थ शब्द इस्तेमाल किए जाएंगे।

‘चरित्रहीन’ जैसे शब्दों से भी बचना होगा

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यौन अपराध से जुड़े मामलों में महिला के चरित्र, कपड़ों, निजी संबंधों या व्यक्तिगत जीवन को आधार बनाकर कोई पूर्वाग्रहपूर्ण भाषा नहीं अपनाई जानी चाहिए।

‘चरित्रहीन’ जैसे विशेषणों के बजाय मामले का आकलन उपलब्ध साक्ष्य और कानून के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह ‘रखैल’ या ‘कीप’ के स्थान पर पार्टनर अथवा महिला मित्र जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाएंगे। ‘वेश्या’ या ‘कॉलगर्ल’ के बजाय संदर्भ के अनुरूप ‘सेक्स वर्कर’ शब्द को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस थाने से अदालत तक बदलेगा व्यवहार
नई व्यवस्था का प्रभाव केवल न्यायिक आदेशों और फैसलों तक सीमित नहीं होगा। पुलिस थानों में एफआईआर लिखने और जांच की प्रक्रिया के दौरान भी पीड़ितों के प्रति सम्मानजनक और गैर-भेदभावपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करना होगा।

संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान और निजता की रक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उसे अनावश्यक सामाजिक या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

गवाहों के सम्मान पर भी जोर
हाई कोर्ट के निर्देशों में गवाहों के साथ सम्मानजनक व्यवहार को भी महत्वपूर्ण माना गया है। गवाहों का परिचय उनकी सामाजिक स्थिति या किसी पूर्वाग्रहपूर्ण पहचान के आधार पर कराने के बजाय तथ्यात्मक और सम्मानजनक तरीके से करने पर जोर है।

संवेदनशील मामलों में आवश्यकता के अनुसार बंद कमरे में सुनवाई यानी इन-कैमरा ट्रायल की व्यवस्था का पालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पीड़ित और गवाहों को अतिरिक्त सामाजिक दबाव से बचाना है।

सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद राज्य में लागू व्यवस्था
यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट से जुड़े मामले में स्वतः संज्ञान लेने और सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति की सिफारिशों के बाद सामने आया है।

इस पहल का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में ऐसी भाषा और व्यवहार को खत्म करना है, जिससे पीड़ित के प्रति पूर्वाग्रह पैदा हो या अपराध की गंभीरता कमतर दिखाई दे। अब न्यायिक भाषा में घटना के विवरण के साथ-साथ पीड़ित की गरिमा की रक्षा को भी अहम माना जाएगा।

अब किस तरह की भाषा होगी प्राथमिकता
पुरानी/असंवेदनशील भाषा प्राथमिकता वाली भाषा
प्रॉसिक्यूट्रीक्स सर्वाइवर / विक्टिम / शिकायतकर्ता
लाचार महिला / बेबस औरत महिला / सर्वाइवर
अस्मत / शील भंग शारीरिक स्वायत्तता का उल्लंघन / यौन हमला
हवस यौन हिंसा
चरित्रहीन साक्ष्य और कानून आधारित विवरण
कीप / रखैल पार्टनर / महिला मित्र
वेश्या / कॉलगर्ल सेक्स वर्कर
किन्नर / हिजड़ा संदर्भानुसार सम्मानजनक लैंगिक पहचान
अनपढ़ / देहाती गवाह विवेकशील / समझदार या तथ्यात्मक परिचय

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

इनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Next Post

महतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…

Related Posts

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
सामान्य

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…
सामान्य

खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

September 1, 2026
जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…
सामान्य

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

September 1, 2026
महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…
सामान्य

महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…

August 31, 2026
कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…
सामान्य

कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…

August 31, 2026
पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…
सामान्य

पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत इन 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ…

August 30, 2026
Next Post
महतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…

महतारी वंदन से मिला संबल, इस मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह…

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

September 1, 2026
जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

September 1, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

September 1, 2026
सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
सामान्य

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

by NBTV24
September 1, 2026
0

नई दिल्ली:– सितंबर में महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका...

Read more
खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

September 1, 2026
जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

September 1, 2026
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

प्रदेश ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया और भी सुदृढ़…

September 1, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी रूप से नक्सली – मुख्यमंत्री श्री साय…

September 1, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com