• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

50 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, विशेषज्ञों से समझिए शरीर के लिए ये कितना खतरनाक?

NBTV24 by NBTV24
May 30, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
50 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, विशेषज्ञों से समझिए शरीर के लिए ये कितना खतरनाक?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ हफ्तों से राजधानी में तापमान 42-48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। इस स्तर की गर्मी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर समस्याकारक मानते हैं। अध्ययनकर्ता कहते हैं, इंसानी सेहत के लिए 45 डिग्री से अधिक का तापमान गंभीर समस्याकारक है। इसका 50 से ऊपर जाना जानलेवा दुष्प्रभावों वाला भी हो सकता है।

क्या वास्तव में पारा 50 को पार कर गया है? इस बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा ने कहा, मौसम विभाग मुंगेशपुर के स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच कर रहा है, ताकि ये पता किया जा सके कि सेंसर सही से काम कर रहा है या नहीं?

राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 50 डिग्री और उससे अधिक रिपोर्ट किया जा रहा है। सेहत के नजरिए से देखें तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस स्तर के तापमान को जानलेवा दुष्प्रभावों वाला बताते हैं। आइए जानते हैं कि 50 डिग्री से अधिक तापमान के शरीर पर किस तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं? क्या इंसानी शरीर 50 से अधिक तापमान को सहन कर सकता है?

बढ़ता तापमान हो सकता है गंभीर समस्याकारक

भारत सहित दुनिया के कई देश पिछले एक दशक से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते तापमान ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। कई शहरों में हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली बीमारियां मृत्यु दर में नाटकीय वृद्धि का कारण बनी हैं। भारत में भी इसके कारण न्यूरोलॉजिकल और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों सहित मृत्यु के मामले भी बढ़ते देखे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 50 से अधिक तापमान में कुछ समय बिताना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तापमान में क्यों हो रही है इस स्तर की बढ़ोतरी?

अमर उजाला से बातचीत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय डॉ कृपाराम बताते हैं, बढ़ता तापमान अत्यंत गंभीर विषय है, पर दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हम इसकी गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को सिर्फ तापमान बढ़ने तक ही सीमित नहीं करना चाहिए, इसका वाटर बॉडीज पर भी गंभीर असर होता है जो तापमान बढ़ने के बाद प्रक्रिया स्वरूप ग्रीन हाउस गैस को बढ़ाने का कारक हैं। अलबिडो के स्तर में हो रहा बदलाव भी बड़ी चिंता का कारण है। अलबिडो, सोलर रेडिएशन का मापक है, जिसके आधार पर धरती पर सूर्य की ताप आने के बाद यह वातावरण में कितना रिफ्लेक्ट हो रहा है, उसे मापा जाता है।

डॉ कृपाराम कहते हैं, कार्बन उत्सर्जन रोकथाम वैश्विक स्तर का विषय है। पेड़ों की कटाई, कंक्रीट का बढ़ना तापमान को बढ़ाता जा रहा है।

सेहत के लिए हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

सेहत पर उच्च तापमान के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं, इस बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 23 से 58 वर्ष की आयु के स्वस्थ स्वयंसेवकों पर अध्ययन किया। प्रत्येक प्रतिभागी को रोजाना एक घंटे के लिए पांच तापमान स्थितियों में रखा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन प्रतिभागियों का संपर्क 40 डिग्री से अधिक तापमान में अधिक रहा उनमें रक्तचाप, पसीना आने की दर, हृदय गति, सांस लेने की दर में परिवर्तन देखा गया। 50 डिग्री से अधिक के तापमान में हृदय गति में 64 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई।

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन के डॉ प्रखर अवस्थी कहते हैं, बढ़ता तापमान सभी के लिए घातक है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर होता है।

स्ट्रोक-हार्ट अटैक के बढ़ सकते हैं मामले

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेज गर्मी के संपर्क में रहने से हृदय गति और ब्लड प्रेशर पर सबसे ज्यादा असर देखा जाता है। ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक होने के कारण दिल का दौरा और हृदय संबंधी अन्य समस्याओं के साथ स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। शोध से पता चलता है कि 50 से अधिक तापमान में हृदय संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या दो से तीन गुनी हो सकती है।

डॉ प्रखर बताते हैं, अधिक तापमान के दुष्प्रभाव सिर्फ लू लगने तक ही सीमित नहीं हैं। उच्च तापमान और उच्च आर्द्रता में धड़कन तेज हो जाती है। इस तरह के जोखिम सभी उम्र के लोगों की सेहत पर हो सकते हैं।

Tags: 50 से भी ऊपर जा रहा है तापमानHindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाते से तुरंत उड़ जाएंगे पैसे

Next Post

बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं आम का खट्टा-मीठा अचार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Related Posts

अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…
सामान्य

अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

April 25, 2026
ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…
सामान्य

ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

April 25, 2026
Paytm Payments Bank पर RBI का बड़ा एक्शन लाइसेंस रद्द, ग्राहकों के पैसे पर ये होगा असर…
सामान्य

Paytm Payments Bank पर RBI का बड़ा एक्शन लाइसेंस रद्द, ग्राहकों के पैसे पर ये होगा असर…

April 25, 2026
किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….
मध्यप्रदेश

किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

April 24, 2026
बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …
सामान्य

बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …

April 24, 2026
अप्रैल में ही आग उगलता सूरज, 18 शहरों में 43°C पार, 8 राज्यों में लू का भारी अलर्ट…
सामान्य

अप्रैल में ही आग उगलता सूरज, 18 शहरों में 43°C पार, 8 राज्यों में लू का भारी अलर्ट…

April 23, 2026
Next Post
बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं आम का खट्टा-मीठा अचार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं आम का खट्टा-मीठा अचार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

April 25, 2026
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

April 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

April 25, 2026
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
मनोरंजन

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

by NBTV24
April 25, 2026
0

नई दिल्ली:– टीजर में दिखा खौफनाक अंदाजहाल ही में जियो स्टूडियो (Jio Studios) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘खलनायक...

Read more
मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…

April 25, 2026
प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

April 25, 2026
अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

अनमोल हुआ पीएम का दिया 10 रुपये का नोट नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली…

April 25, 2026
ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

April 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com