• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

इन 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी…

NBTV24 by NBTV24
July 18, 2026
in सामान्य
0
इन 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं पर किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
आंधी, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
खासतौर पर 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। आपको बता दें कि इसके अलावा कई राज्यों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

जिससे वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, टोंक और आसपास के कई जिलों में 18 से 23 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 से 23 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानें दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ 19 और 20 जुलाई को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार में बारिश का सिलसिला जारी
बिहार में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा और राज्य के कई अन्य जिलों में 18 से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए कहा कि कुछ जगहों पर 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि कई इलाकों में 21 से 23 जुलाई के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, बहराइच, मिर्जापुर और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इतना ही नही मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…

Next Post

बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर CM साय सख्त, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

Related Posts

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
सामान्य

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
सामान्य

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…
सामान्य

खुले बाजार में शक्कर के दाम आसमान पर, 40 से बढ़कर इतने रुपये किलो तक पहुंची कीमत…

September 1, 2026
जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…
सामान्य

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

September 1, 2026
महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…
सामान्य

महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…

August 31, 2026
‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…
सामान्य

‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…

August 31, 2026
Next Post
सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…

बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर CM साय सख्त, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

September 2, 2026

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

September 2, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

September 2, 2026

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

by NBTV24
September 2, 2026
0

सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि...

Read more

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

September 2, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

September 2, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…

सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, इनको मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ…

September 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com