• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध जंगल सफारी, जहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं घूमने

NBTV24 by NBTV24
March 21, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध जंगल सफारी, जहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं घूमने
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत में कई बड़े घने और ऊंचे जंगल हैं, जो भारत को एक हरा भरा और सुंदर देश बनाते हैं। देश में सबसे ज्यादा जंगल का हिस्सा मिजोरम में है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में सबसे अधिक जंगल वाली भूमि है। देश के अलग अलग राज्यों में जंगल हैं, जो पर्यटकों के लिए घूमने हेतु खोला गया है। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। प्राकृतिकता से प्यार है, और जानवरों के बीच कुछ वक्त हरे-भरे नजारों को देखते हुए बिताना चाहते हैं तो भारत के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध जंगलों की सैर पर जा सकते हैँ। इंसानों को जंगलों के करीब लाने, उन्हें इन की सुंदरता और महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

सबसे पहला विश्व वन दिवस 20 मार्च 2013 में मनाया गया था। इस बार वन दिवस के मौके पर आप भारत के प्रसिद्ध जंगलों को घूमने जा सकते हैं। इस लेख के जरिए भारत के मशहूर जंगलों की खासियत के बारे में जान लें।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जिम कार्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे मशहूर वाइल्ड लाइफ पार्क है। यह एशिया का पहला उद्यान है। यहां बाघों की कई प्रजातियां मिलती है। जिम कार्बेट घूमने जाना चाहते हैं तो बरसात को छोड़कर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। मार्च से मई के महीने में जाना सबसे बेहतर है। जीप सफारी के दौरान आपको खुलेआम टाइगर घूमते हुए दिख जाएंगे।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान विश्व में एक सींग वाले गैंडे के लिए लोकप्रिय है। यह राष्ट्रीय उद्यान असम का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क में सेंट्रल कोहोरा रेंज है, जहां के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी और जीप सफारी का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। अगर आप भी पीएम मोदी की तरह काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं और प्राकृतिकता के बीच एडवेंचर ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं तो असम यात्रा की योजना बनाएं।

सुंदरवन का जंगल, पश्चिम बंगाल

सुंदरवन का जंगल पश्चिम बंगाल में स्थित है। सुंदर वन को भारत के सबसे बड़े और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में यह जंगल पड़ता है। यह जंगल गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है, यहां खारे पानी के मगरमच्छ बहुत हैं। इस स्थान पर भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना जैसी नदियां आकर समुद्र में मिलती हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश अपने राष्ट्रीय पार्क और जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक मशहूर नेशनल पार्क है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। इसे साल 1955 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। लगभग विलुप्त हो चुकी बारहसिंघा की प्रजातियां यहां देखने को मिल जाती है। जबलपुर कान्हा से 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये पार्क जबलपुर, खजुराहो, नागपुर, मुक्की और रायपुर से सड़क के माध्यम से सीधा जुड़ा हुआ है।

रणथंबोर नेशनल पार्क

रावली और विंध्य की पहाड़ियों में रणथंबोर नेशनल पार्क फैला है। यहां बाघ, चीते, सांभर, जंगली सूअर, चिंकारा, हिरण और तेंदुए की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। पक्षियों की लगभग 264 प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं। जीप सफारी का आनंद उठाने के लिए रणथंबोर नेशनल पार्क में अक्टूबर से लेकर जून तक के बीच जाना सबसे बेहतर समय होता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध जंगल सफारी
Previous Post

गाय के अंदर ही वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब इंसुलिन वाला दूध देगी गौ माता…

Next Post

त्योहारों में जरूर रखें अपने बालों का ध्यान, जानें इसका आसान तरीका

Related Posts

दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा की निर्धारित, जारी किए दिशा निर्देश…
सामान्य

दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा की निर्धारित, जारी किए दिशा निर्देश…

October 27, 2026
महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…
सामान्य

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

October 26, 2026
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…
सामान्य

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

October 26, 2026
श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ…
सामान्य

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ…

October 25, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…
सामान्य

किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…

October 24, 2026
शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…
सामान्य

शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

October 22, 2026
Next Post
बालों को करना है कमर से भी लंबा तो सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें ये चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

त्योहारों में जरूर रखें अपने बालों का ध्यान, जानें इसका आसान तरीका

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

November 6, 2026
’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

November 6, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती…

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, कर्मचारी चयन मंडल पहली बार कराएगी भर्ती परीक्षा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती…

November 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

November 6, 2026
’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

November 6, 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

by NBTV24
November 6, 2026
0

पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

Read more
’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

November 6, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती…

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, कर्मचारी चयन मंडल पहली बार कराएगी भर्ती परीक्षा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती…

November 6, 2026
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

November 6, 2026
प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय…

कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा….

November 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com