• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home दुनिया

दुनिया की ‘कैंसर राजधानी’ बन गया यह देश, वैज्ञानिकों की चिंता- दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति

NBTV24 by NBTV24
April 8, 2024
in दुनिया, लाइफस्टाइल
0
दुनिया की ‘कैंसर राजधानी’ बन गया यह देश, वैज्ञानिकों की चिंता- दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल लाखों लोगों में कैंसर के नए मामलों का निदान और मौतें हो जाती हैं। अध्ययनों में साल 2050 तक आंकड़ों के और तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। कैंसर डेटा के मुताबिक साल 2022 में दुनियाभर में अनुमानित 20 मिलियन कैंसर के नए मामलों का निदान किया गया और 9.7 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2050 तक कैंसर के रोगियों संख्या 35 मिलियन (3.5 करोड़) प्रतिवर्ष तक पहुंच सकती है। पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं, भारत में भी इस गंभीर और जानलेवा रोग के केस साल दर साल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

तकनीक और चिकित्सा में नवाचार के चलते भले ही अब कैंसर लाइलाज रोग नहीं रह गया है, पर चिकित्सा लागतों के कारण अब भी आम लोगों तक कैंसर के इलाज की पहुंच कठिन बनी हुई है।

भारत में कैंसर की घटनाएं वैश्विक दरों की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं। इसी को लेकर हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा, देश में जिस गति से कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं अब ये दुनिया की नई ‘कैंसर राजधानी’ बन गया है।

भारत “विश्व की कैंसर राजधानी”

नॉन कम्युनिकेबल डिजीज को लेकर हाल ही में जारी डेटा से पता चलता है कि देश में कैंसर के मामलों में जिस स्तर पर बढ़ोतरी हो रही है, वो निश्चित ही चिंताजनक है। कैंसर के मामलों में वैश्विक दरों को पार करते हुए भारत “विश्व की कैंसर राजधानी” बन गया है।

द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में साल 2020 में लगभग 12 लाख नए कैंसर के मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गई, उस वर्ष एशिया में कैंसर की बीमारी के बोझ वाला ये दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि इस दशक के अंत तक देश में कैंसर के मामलों में 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की आशंका है, जिससे कैंसर का बोझ और अधिक बढ़ सकता है।

भारत में चीन-जापान से अधिक कैंसर के मामले

शोधकर्ताओं ने बताया भारत, चीन और जापान के साथ, कैंसर के नए मामलों और मौतों की संख्या के मामले में एशिया के तीन अग्रणी देशों में से एक है।

भारत में महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे आम हैं, जबकि पुरुषों में फेफड़े, मुंह और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है। हालांकि विज्ञप्ति के अनुसार, अन्य देशों की तुलना में भारत में कैंसर निदान के लिए औसत आयु कम होने के बावजूद, कैंसर के जांच दर काफी कम है। ज्यादातर रोगियों में कैंसर का पता ही आखिरी के चरणों में चल पाता है जहां से रोग का उपचार काफी कठिन हो जाता है।

कैंसर के साथ कई अन्य एनसीडी बीमारियों का खतरा

शोधकर्ताओं ने बताया, कैंसर के अलावा भारत में कई और भी प्रकार की एनसीडी बीमारियों का खतरा देखा जा रहा है। रिपोर्ट में प्री-डायबिटीज, प्री-हाइपरटेंशन और कम उम्र में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य विकारों जैसी समस्याओं में संभावित वृद्धि को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है।

नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर देते हुए शोधकर्ताओं ने कहा, अगर रक्तचाप और बॉडी मास इंडेक्स के स्तर को कम करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए जाएं तो इससे कई अन्य प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। इससे कैंसर के मामलों में भी कमी लाने में मदद मिल सकती है।

‘टीबीएल’ कैंसर बड़ा जोखिम

कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर शोधकर्ता कहते हैं, हमने ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीजज एंड रिस्क फैक्टर्स 2019 स्टडीसस के अनुमानों का उपयोग करके 1990 से 2019 के बीच 49 एशियाई देशों में 29 कैंसर के पैटर्न की जांच की गई। इसमें पाया गया कि एशिया में, प्रमुख रूप से श्वासनली, ब्रोन्कस और फेफड़े के कैंसर सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। महिलाओं में, सर्वाइकल कैंसर कई एशियाई देशों में दूसरे या शीर्ष पांच कैंसरों में से एक है। वहीं पुरुषों में प्रोस्टेट और लंग्स कैंसर के मामले और इसके कारण होने वाली मौतों का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsदुनिया की 'कैंसर राजधानी' बन गया यह देशनई दिल्ली
Previous Post

सूर्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान

Next Post

दो मुंहे बालों को जड़ से खत्म करेगी ये चीज, ऐसे करें इसका इस्तेमाल…

Related Posts

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
लाइफस्टाइल

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

May 1, 2026
सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
Next Post
दो मुंहे बालों को जड़ से खत्म करेगी ये चीज, ऐसे करें इसका इस्तेमाल…

दो मुंहे बालों को जड़ से खत्म करेगी ये चीज, ऐसे करें इसका इस्तेमाल…

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

June 21, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

June 21, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

June 21, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…
सामान्य

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

by NBTV24
June 21, 2026
0

नई दिल्ली:– भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक...

Read more
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com