• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की इस नंबर किस्त…

NBTV24 by NBTV24
August 8, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की इस नंबर किस्त…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है, बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है। इसलिए मातृशक्ति का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना केवल प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। प्रदेश के लाखों परिवारों में यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग हो रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनेक महिलाएं महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर रही हैं। कई माताएं अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश कर रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, सब्जी विक्रय, पशुपालन, अगरबत्ती निर्माण तथा अन्य छोटे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय बढ़ाई है। इससे वे न केवल परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। महतारी वंदन योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें हर महीने बिना एक हजार रुपए की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। डीबीटी व्यवस्था ने पारदर्शिता बढ़ाई है और महिलाओं में शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा वित्तीय समावेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना इन सभी प्रयासों का महत्वपूर्ण आधार बनकर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्रदान कर रही है।

1 मार्च 2024 से पूरे प्रदेश में लागू है योजना : 30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। आज जारी की गई 30वीं किस्त के बाद योजना के अंतर्गत वितरित कुल राशि बढ़कर 19 हजार 444 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक हो गई है।महतारी वंदन योजना का प्रभाव अब प्रदेश के लाखों परिवारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है, घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत हुई है तथा बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ा है। अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों तथा छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करना प्रारंभ किया है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण ही समावेशी विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। महतारी वंदन योजना इसी सोच को साकार करते हुए मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान कर रही है तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश को ये बड़ी उपलब्धि

Next Post

मॉनसून का रौद्र रूप कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा…

Related Posts

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…
छत्तीसगढ़

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

September 23, 2026
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…
छत्तीसगढ़

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में
छत्तीसगढ़

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु
छत्तीसगढ़

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

September 22, 2026
अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान…
छत्तीसगढ़

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान…

September 22, 2026
Next Post
मॉनसून का रौद्र रूप कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा…

मॉनसून का रौद्र रूप कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा…

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

September 23, 2026
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

September 23, 2026
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…
छत्तीसगढ़

‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल…

by NBTV24
September 23, 2026
0

छत्तीसगढ़ :-: मिट्टी में रची-बसी एक अनोखी आध्यात्मिक परंपरा की कहानी अब देशभर में अपनी पहचान बना रही है। रामनामी...

Read more
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026
मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

September 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com