• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…

NBTV24 by NBTV24
September 11, 2026
in छत्तीसगढ़
0
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- शुक्रवार का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और कर्मचारी गतिविधियों के लिहाज से खास रहने वाला है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को नए घर की चाबी सौंपने के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित निवास पर पोरा तिहार मनाएंगे। दूसरी ओर, नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी और पेंशनर महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत से जुड़ी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

सक्ती में शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को उनके नए आवास की चाबी सौंपी जाएगी।

इसके अलावा पंचायत पदाधिकारियों और लखपति दीदियों से जुड़े सम्मेलन में भी ग्रामीण विकास तथा पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी।

ग्राम जेठा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित ‘पंचायती राज आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से जेठा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 3:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

रायपुर में पोरा तिहार मनाएंगे भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर स्थित अपने निवास पर पोरा तिहार मनाएंगे। सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पोरा तिहार के अवसर पर कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में भूपेश बघेल बैलों के साथ कृषि उपकरणों की पूजा भी करेंगे।

इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के बाहर शुक्रवार को कर्मचारी और पेंशनर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन ‘एक मांग, एक मंच अभियान’ के तहत आयोजित किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) से संबंधित स्वीकृति के बावजूद जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का भुगतान लंबित है।

इसी मुद्दे को लेकर नवा रायपुर स्थित संचालनालय (इंद्रावती भवन) के गेट नंबर 3 के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
अभियान के प्रांतीय संयोजक करण सिंह अटेरिया के अनुसार प्रदर्शन को करीब 50 कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला है। इसमें प्रदेश के विभिन्न संभागों से पेंशनर, नियमित और अनियमित कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी तथा नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदर्शन में कर्मचारी संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…

Next Post

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

Related Posts

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी ये फिल्म…

देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…

September 10, 2026
Next Post
प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

September 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

by NBTV24
September 11, 2026
0

छत्तीसगढ़:- बिजली बिलों के बड़े बकायेदार सरकारी विभागों के खिलाफ अब बिजली विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश...

Read more
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

September 11, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…

September 11, 2026
जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…

September 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com