• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

कौन हैं अजय राय, जिन्हें लगातार तीसरी बार पीएम मोदी के खिलाफ उतार रही कांग्रेस? जानें

NBTV24 by NBTV24
March 24, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
कौन हैं अजय राय, जिन्हें लगातार तीसरी बार पीएम मोदी के खिलाफ उतार रही कांग्रेस? जानें
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

वाराणसी : वाराणसी में पीएम मोदी के सामने अजय राय चुनाव मैदान में होंगे। वे तीसरी बार पीएम मोदी को टक्कर देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राजनीतिक करिअर की शुरुआत भाजपा से ही की थी। भाजपा से वे लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में होंगे। उनका नाम पहले से ही तय माना जा रहा था। वह 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों चुनाव में वह तीसरे नंबर पर थे।

कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार और प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में उतारा था। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव लड़ा था और वह दूसरे नंबर पर रहे। अजय राय तीसरे नंबर पर थे। वहीं, 2019 के चुनाव में भी अजय राय तीसरे स्थान पर थे। उस चुनाव में सपा की शालिनी यादव दूसरे नंबर पर थीं। तब सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ था। अब एक बार फिर से पार्टी ने अजय राय को प्रत्याशी बनाया है। इस बार कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन है।

भाजपा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत भाजपा से ही की थी। 1996 से लेकर वह 2007 तक भाजपा के टिकट से ही लगातार तीन बार विधायक रहे। 2009 में उन्होंने पार्टी से लोकसभा का टिकट मांगा। टिकट न मिलने पर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यहां 2009 में सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा मगर जीत हासिल नहीं कर सके। 2009 में ही उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पिंडरा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2012 में वे कांग्रेस से जुड़े और पिंडरा सीट से जीत हासिल की।

अजय राय पर लग चुका है एनएसए

अजय राय पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के मामले भी शामिल हैं। 2015 में एनएसए के तहत गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। इन्हीं आपराधिक मामलों को लेकर 2021 में उनके चार शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे। उस समय तत्कालीन डीएम कौशल राज शर्मा ने अजय राय के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए थे।

कुर्मी, वैश्य बाहुल्य सीट वाराणसी, भूमिहारों का भी दबदबा

जातीय समीकरण की बात करें तो कुर्मी समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। रोहनिया और सेवापुरी में सबसे अधिक कुर्मी समाज के वोटर हैं। इसके अलावा ब्राह्मण और भूमिहार की संख्या भी अच्छी है। एक आंकड़े के मुताबिक तीन लाख से अधिक गैर यादव ओबीसी, दो लाख से अधिक कुर्मी मतदाता और करीब दो लाख ही वैश्य और करीब पौने दो लाख भूमिहार मतदाता हैं। इसके अलावा एक लाख यादव और एक लाख के करीब अनुसूचित जाति के मतदाता हैं।

बोले अजय राय
पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी मेहनत से निभाऊंगा। इस बार के चुनाव में परिणाम अलग होंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि बनारस की जनता मुझे आशीर्वाद देगी।

अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

भाजपा ने भी भूमिहार मतदाताओं को साधा
भाजपा को पहले से पता था कि अजय राय ही वाराणसी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। इसी वजह से पार्टी ने भूमिहार मतदाताओं को साधने की व्यवस्था पहले ही कर ली थी। हाल ही में धर्मेंद्र सिंह को एमएलसी बनाया गया है। धर्मेंद्र भूमिहार बिरादरी से आते हैं। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव का संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह को बनाया गया है। वह भी भूमिहार बिरादरी से आते हैं। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

इसी तरह महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी विद्यासागर राय के पास है। वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। कैंट, रोहनिया और शहर उत्तरी विधानसभा सीट वाराणसी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी हैं। दरअसल, 2014 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को पौने छह लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को करीब दो लाख वोट मिले थे। 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत का आंकड़ा और बड़ा हो गया था। उन्हें करीब पौने सात लाख वोट मिले तो दूसरे नंबर पर रहीं सपा की शालिनी यादव को दो लाख वोट मिले थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकौन हैं अजय रायनई दिल्लीपीएम मोदीराजनीति
Previous Post

इलाज में लापरवाही बरतने पर कोर्ट का एक्शन, अस्पताल और नर्सिंग होम प्रभारी के खिलाफ सुनाया बड़ा फैसला

Next Post

होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये तरीके

Related Posts

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…
लाइफस्टाइल

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
राजनीति

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
लाइफस्टाइल

आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

August 17, 2026
रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…
लाइफस्टाइल

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…

August 6, 2026
Next Post
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये तरीके

होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये तरीके

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

September 22, 2026
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…
छत्तीसगढ़

स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे…

by NBTV24
September 22, 2026
0

कोरबा:- चेक बाउंस से जुडे़ न्यायालय में लंबित मामलों का अब राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। इसके...

Read more
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सियान सदन में

September 22, 2026
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

September 22, 2026
मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

September 22, 2026
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

September 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com