• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

परिसीमन विवाद में क्यों हो रहा विरोध, राज्यों ने बनाई अलग रणनीति, समझे क्या है परिसीमन विवाद…

NBTV24 by NBTV24
March 22, 2025
in आज
0
परिसीमन विवाद में क्यों हो रहा विरोध, राज्यों ने बनाई अलग रणनीति, समझे क्या है परिसीमन विवाद…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : परिसीमन विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को एक बैठक बुलाई थी. इसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं (विशेषकर द. भारत) को बुलाया गया था. बैठक में उन्होंने सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया है. इनमें उन्होंने परिसीमन की तारीख को 25 साल टालने की अपील की है. इस समय 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन निर्धारित है.बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने परिसीमन की प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता की मांग की है. उन्होंने जिन मांगों को सामने रखा है, वे इस तरह से हैं.पारदर्शिता की जरूरत – बैठक में इस पर विचार किया गया कि सरकार पूरे मुद्दे पर पारदर्शिता नहीं बरत रही है. सरकार ने बहुत सारे ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनमें सभी राज्यों की भागीदारी आवश्यक थी, खासकर वे राज्य जो प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन उनसे विचार विमर्थ नहीं किया गया. इसलिए बेहतर होगा कि सरकार सभी राज्यों के साथ मिलकर चर्चा करे.संविधान संशोधन पर जोर- विपक्षी दलों के नेता इस बात पर सहमत हुए कि पहले की सरकारों ने 42वां (इंदिरा सरकार), 84वां और 87वां संशोधन (वाजपेयी सरकार) इसलिए किया था, ताकि उन राज्यों के हितों की रक्षा हो सके, जिन्होंने ईमानदारी से आबादी पर नियंत्रण लगाया था.

कोई भी राज्य प्रभावित न हो- इन नेताओं का कहना है कि जिन राज्यों ने अऩुशासित तरीके से विकास किया और आबादी पर नियंत्रण लगाया, उन्हें प्रभावित न होने दिया जाए. इस समय अगर परिसीमन किया जाएगा, तो उत्तर भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व अधिक हो जाएगा, जबकि दक्षिण के राज्यों की सीटें या तो पहले जैसी रहेंगी, या फिर मामूली बढ़ोतरी होगी. सरकार को संवैधानिक संशोधन का सहारा लेना पड़ेगा.

संसदीय रणनीति – संसद में सभी विपक्षी दल मिलकर इस मुद्दे पर रणनीति बनाएंगे और सरकार की किसी भी जबरन कोशिश का विरोध करेंगे, इसके लिए जो भी आवश्यक होगा, सभी दल मिलकर आगे बढ़ेंगे. इस मुद्दे पर किसी भी दल के बीच कोई मत भिन्नता नहीं है.विधानसभा प्रस्ताव- सभी राज्य यह कोशिश करेंगे कि वे अपने विधानसभा में इस संबंध में एक-एक प्रस्ताव लाएं, और उसे केंद्र सरकार के पास भेजें, ताकि सरकार एक तरफा फैसला न ले सके.

जागरूकता अभियान- जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि इन राज्यों ने किस तरह से काम किया है, और यदि इस समय परिसीमन को लागू किया गया, तो दक्षिण के राज्य किस तरह से प्रतिनिधित्व के मामलों में पिछड़ सकते हैं.संयुक्त प्रतिनिधित्व – बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने निर्णय लिया कि वे एक प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे और उनके सामने पूरी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि वे पीएम को इस बात के लिए राजी करेंगे कि परिसीमन को टाला जाए.

क्या है परिसीमन विवाद -किसी भी राज्य की कितनी जनसंख्या है, इसके आधार पर विधायकों और सांसदों की संख्या के तय करने को परिसीमन कहा जाता है. इसका मुख्य मकसद यह है कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र या विधानसभा क्षेत्र के बीच समान प्रतिनिधित्व बरकरार रहे.चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक – परिसीमन आयोग भारत में एक उच्चाधिकार निकाय है जिसके आदेशों को कानून के तहत जारी किया गया है और इन्हें किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है. इस संबंध में ये आदेश भारत के राष्ट्रपति द्वारा निर्दिष्ट तारीख से लागू होते हैं. आदेशों की प्रतियां संबंधित लोकसभा और राज्य विधानसभा के सदन के समक्ष रखी जाती हैं, लेकिन उनमें उनके द्वारा कोई संशोधन करने की अनुमति नहीं है

.कब-कब हुआ परिसीमनसबसे पहला परिसीमन 1950-51 में किया गया था. लेकिन उस समय बहुत कुछ निर्धारित नहीं किया गया था. इसलिए पहली जनगणना, 1951, के बाद से परिसीमन की मुख्य रूप से शुरुआत हुई. उसके बाद कोशिश की गई कि प्रत्येक जनगणना के बाद इसे लागू किया गया. इसके बावजूद राजनीति इतनी अधिक हावी हो गई, कि इसे आगे बढ़ाना मुश्किल हुआ.पहला परिसीमन – 1951 की जनगणना के आधार पर 1952 में – लोकसभा में सीटों की संख्या – 489दूसरा परिसीमन – 1961 की जनगणना के आधार पर 1963 में – लोकसभा में सीटों की संख्या – 522तीसरा परिसीमन – 1971 की जनगणना के आधार पर 1973 में – लोकसभा में सीटों की संख्या – 5431981- कोई परिसीमन नहीं1991- कोई परिसीमन नहींचौथा परिसीमन – 2001 की जनगणना के आधार पर 2002 में- हालांकि, इस परिसीमन का गठन नहीं किया जा सका.इंदिरा गांधी ने 1976 में एक संशोधन पारित किया था, जिसके अनुसार 2001 तक परिसीमन को स्थगित कर दिया गया था. बाद में इस सीमा को बढ़ाकर 2026 कर दिया गया. ऐसा वाजपेयी के कार्यकाल में हुआ. अब यह कार्यकाल अगले साल खत्म होने वाला है.क्या कहता है कानून – अनुच्छेद 82 के तहत कहा गया है कि प्रत्येक जनगणना के बाद संसद परिसीमन अधिनियम लागू करेगी. इसके बाद परिसीमन आयोग की नियुक्ति की जाती है. नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं

. आयोग इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर आगे का कार्य करता है.इसी तरह से अऩुच्छेद 170 में विधानसभा सीटों के परिसीमन के बारे में लिखा गया है.संविधान में यह उल्लिखित है कि परिसीमन का आधार जनसंख्या होगा.2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है. जनगणना के बाद कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या बढ़ जाती है या कम हो जाती है तो परिसीमन के तहत लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का पुननिर्धारण किया जाता है. इसमें समय के साथ शहरों और कस्बों की सीमाओं में बदलाव होता है.

अलग-अलग राज्यों की क्या हो सकती है स्थितिएक अनुमान के मुताबिक कर्नाटक की लोकसभा सीटें 28 से बढ़कर 36 हो सकती हैं.तेलंगाना की लोकसभा सीटें 17 से बढ़कर 20 हो सकती हैं.आंध्र प्रदेश की लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 28 हो सकती हैं.तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़कर 41 हो सकती हैं.केरल की लोकसभा सीटें 20 से घटकर 19 हो सकती हैं.उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 128 हो सकती हैं.बिहार की लोकसभा सीटें 40 से बढ़कर 70 हो सकती हैं.
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

किसानों के हित में रक्षा के लिए उठाया गया कदम, 1 अप्रैल से प्याज पर 20% निर्यात शुल्क वापस लिया सरकार ने…

Next Post

डीजीजीआई ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट ब्लॉक किया, 2000 बैंक खाते जब्त…

Related Posts

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
Next Post
डीजीजीआई ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट ब्लॉक किया, 2000 बैंक खाते जब्त…

डीजीजीआई ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट ब्लॉक किया, 2000 बैंक खाते जब्त...

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

June 2, 2026
सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

June 2, 2026
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

June 2, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

June 2, 2026
सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

June 2, 2026
आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..
सामान्य

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

by NBTV24
June 2, 2026
0

नई दिल्ली:– नौतपा के दौरान सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योकि इस समय गर्मी इतनी भीषण...

Read more
सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

June 2, 2026
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर और सामने थी बदलाव की ये बड़ी कहानी…

June 2, 2026
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना ये ब्रिज…

June 2, 2026
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जाना होगा जेल, इतने दिन ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा…

June 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com