• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान…

NBTV24 by NBTV24
March 12, 2025
in आज
0
बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*

*बालकोनगर, 12 मार्च, 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2025 के अवसर पर ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित थी। उत्सव में 1,200 से अधिक स्व सहायता समूह की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

उत्सव में जिला प्रशासन के सहयोग तथा बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं के तहत 10 खाद्य और 2 आभूषण स्टॉल लगाए गए। इस मंच ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर प्रदान किया। मेहंदी लगाने एवं चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने का स्टॉल, आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। पारंपरिक शिल्प कला के प्रदर्शन के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए इंटरैक्टिव खेल, सांप-सीढ़ी, तीरदांजी और रस्साकशी आदि शामिल था। इसमें उत्कृष्ट भागीदारी के लिए पुरस्कार भी दिए गए हैं।कोरबा की महापौर सभी महिलाओं से मिली और स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

वेदांता स्किल स्कूल की लड़कियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, ‘तेजी से कार्रवाई करें’ के अतंर्गत फ्लैश मॉब किया जो लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के सम्मोहक संदेश पर आधारित था। छत्तीसगढ़ के कर्मा नृत्य तथा राजस्थानी नृत्य ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश देते हुए सभी का मनोरंजन किया। उन्नति उत्सव कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता एवं अभिव्यक्ति का अवसर मिले। यह आयोजन समावेशी, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए बालको की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पुरस्कृत महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बालको के योगदान को उत्कृष्ट बताया। महिलाओं ने यह भी बताया कि बालको की मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। खुद आत्मनिर्भर होकर वे परिवार की मदद करने में सक्षम हुई हैं।

अनेक सामाजिक मिथकों और कुरीतियों को समाप्त करने में उनकी सक्रिय भागीदारी है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उन्नति उत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी अपने समाज को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एकजुट हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अनेक अवसर बालको की परियोजना उन्नति के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। इससे उन्हें समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश को बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान दें।

बालको प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने सीएसआर में बालको के उल्लेखनीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्नति परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थायी आजीविका और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा हमें स्व सहायता समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्नति पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की रचनात्मक भागीदारी से यह परियोजना नई ऊंचाइयों को छूएगी।उन्नति उत्सव में वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, नयी किरण, आरोग्य, उन्नति, प्रोजेक्ट कनेक्ट एवं नंद घर परियोजनाओं के स्टॉल भी शामिल थे। जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाईंयां भी दी गई। प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 534 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रही हैं। माइक्रो एंटरप्राइज द्वारा फूड ट्रक ‘उन्नति कैफे ऑन व्हील्स’ और उना टी शॉप ‘चाय बिहान’ का कलेक्ट्रेट में संचालित किया जा रहा है। इन परियोजना के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने में सहायक बना। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सोल्यूशंस के सहयोग से किया जा रहा है।——————————–

Tags: Hindi newsToday latest newsToday news
Previous Post

*कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्यशाला का हुआ आयोजन**डिजिटल प्रणाली से कार्यों में आएगी तेजी…

Next Post

रेल मंत्री ने कहा, “भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य …”

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
Next Post
रेल मंत्री ने कहा, “भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य …”

रेल मंत्री ने कहा, "भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य ..."

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

by NBTV24
August 17, 2026
0

नई दिल्ली:– मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया...

Read more
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com