• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

प्रजनन विकारों में रामबाण साबित हो सकता है योग, डेढ़ महीने में ही दिखने लगते हैं लाभ

NBTV24 by NBTV24
June 20, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
प्रजनन विकारों में रामबाण साबित हो सकता है योग, डेढ़ महीने में ही दिखने लगते हैं लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण वैश्विक स्तर पर प्रजनन विकारों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। आलम ये है कि अब सामान्य रूप से गर्भधारण करना काफी कठिन हो गया है। यही कारण है कि दुनियाभर में गर्भधारण के कृत्रिम तरीकों जैसे इन विट्रो फर्टिलाइजेशन की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

अगर आप भी इस तरह की समस्याओं के शिकार हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि दिनचर्या में अगर आप योग को शामिल कर लेते हैं तो इससे प्रजनन विकारों में अप्रत्याशित लाभ पाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने 60 स्वयंसेवकों पर योग के प्रभावों का मूल्यांकन करके पाया कि योग को दिनचर्या में शामिल करने से न सिर्फ पुरुषों में शुक्राणु बेहतर होते हैं, साथ ही इससे गर्भावस्था में विफलता का जोखिम भी कम किया जा सकता है। कम उम्र से ही दिनचर्या में योग को शामिल करके संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है।

पुरुष-महिला दोनों के लिए योग लाभकारी

योग हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को किस प्रकार से लाभ पहुंचाता है इस बारे में लोगों को जागरूक करने और योग करने को लेकर लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

प्रजनन विकारों में योग से होने वाले फायदों को लेकर एम्स के शोधकर्ताओं ने बताया कि डेढ़ सप्ताह के नियमित योग से भी शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। गर्भधारण में सुधार करने की दिशा में भी योग प्रभावी तरीका हो सकता है।

अध्ययन में क्या पता चला?

इंटरनेशनल जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया हमारे अध्ययन ने योग अपनाने के बाद 14 जीनों की अभिव्यक्ति का विश्लेषण किया। योग के बाद मूल्यांकन किए गए जीन की स्थिति प्रजनन के लिए बेहतर पाई गई। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, पहले के कई अध्ययनों में कहा जाता रहा था कि तथाकथित ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डीएनए डैमेज के परिणामस्वरूप शुक्राणु की कोशिकाओं को होने वाली समस्या के कारण गर्भावस्था में समस्या आ सकती है।

6 सप्ताह में ही दिखने लगे लाभ

30 कपल्स जिन्होंने बार-बार गर्भपात का अनुभव किया था और 30 कपल्स जिन्होंने भ्रूण प्रत्यारोपण में विफलता का अनुभव किया था, उन्हें इस अध्ययन में शामिल किया गया था। इन लोगों को करीब छह सप्ताह नियमित योग की सलाह दी गई। अध्ययन का नेतृत्व करने वाली एनाटॉमी की प्रोफेसर रीमा दादा कहती हैं, छह सप्ताह के अंत में शुक्राणु टेलोमेरेस की लंबाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो डीएनए और प्रोटीन से बनी संरचनाएं हैं और गुणसूत्रों के सिरों पर पाई जाती हैं। महिलाओं में गर्भधारण की समस्या में भी योग से विशेष लाभ का अनुभव हुआ।

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शशि सक्सेना बताती हैं, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। शारीरिक आसन, श्वास व्यायाम और ध्यान अभ्यास के संयोजन की मदद से आप स्वास्थ्य में विशेष सुधार का अनुभव कर सकते हैं। बढ़ती प्रजनन की समस्याओं के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को बड़ा कारण माना जा रहा है, योग के अभ्यास से लाइफस्टाइल से संबंधित जटिलताओं को कम करना आसान हो सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीप्रजनन विकारों में रामबाण साबित हो सकता है योग
Previous Post

ये एक गलती आपको भी बना सकती है बहरा, डॉक्टर की सलाह तुरंत कर लें इसमें सुधार

Next Post

गर्मी और लू से 114 की मौत, बढ़ती गर्मी में चढ़ता शरीर का पारा ले सकता है आपकी जान

Related Posts

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…
सामान्य

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

May 25, 2026
भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…
मध्यप्रदेश

भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

May 24, 2026
कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…
सामान्य

कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

May 24, 2026
अब चौक-चौराहों पर नहीं, इस ऐप पर मिलेंगे मजदूर और कारीगर…
सामान्य

अब चौक-चौराहों पर नहीं, इस ऐप पर मिलेंगे मजदूर और कारीगर…

May 24, 2026
आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे…
सामान्य

आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे…

May 24, 2026
लो गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग…
सामान्य

ये गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग…

May 24, 2026
Next Post
भीषण गर्मी पर वार करेगा ला-नीना, तेज हवाओं संग जल्द दस्तक देगा मानसून, अच्छी बारिश के संकेत

गर्मी और लू से 114 की मौत, बढ़ती गर्मी में चढ़ता शरीर का पारा ले सकता है आपकी जान

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

May 25, 2026
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

May 25, 2026
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…
सामान्य

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

by NBTV24
May 25, 2026
0

बालकोनगर, :– माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य का...

Read more
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026
भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

May 24, 2026
कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

May 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com