• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

दांतों की चमक से खिल उठेगी मुस्कान, एक बार अपनाकर देखें ये तरीके

NBTV24 by NBTV24
May 30, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
दांतों की चमक से खिल उठेगी मुस्कान, एक बार अपनाकर देखें ये तरीके
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सबकी चाहत होती है कि उसके दांत मजबूत, चमकदार और लंबी उम्र तक साथ निभाएं। इसके लिए आपको ध्यान रखनी होंगी कुछ बातें और अपनानी होगी एक अच्छी डाइट। चेहरे को खूबसूरत बनाने में आपकी हंसी अहम भूमिका निभाती है। जिसमें चार चांद लगाते हैं, दांत। मगर इसकी साफ-सफाई पर हम कम ही ध्यान देते हैं और इनका ख्याल रखने में लापरवाही बरतते हैं, जिसकी वजह से कम उम्र में ही दांत अपनी मजबूती और चमक खो देते हैं और हमारा लंबा साथ नहीं निभा पाते। लेकिन अगर आप लंबी उम्र तक अपने दांतों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ रखना चाहती हैं तो इनकी साफ-सफाई के साथ ही आपको हेल्दी डाइट भी लेनी होगी।

साफ-सफाई

दांतों की मजबूती के लिए आपको दिन में दो बार इनकी सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके लिए सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले ब्रश करें। रात में ज्यादातर लोग ब्रश नहीं करते हैं। जिस वजह से दांतों में फंसे खाने के कणों में कीटाणु पनपने लगते हैं और दांतों में सड़न पैदा हो जाती है। इसलिए दोनों समय ब्रश करें और हर ब्रश टाइम को लगभग दो मिनट जरूर दें। इसके अलावा अपनी जीभ को भी साफ करें, क्योंकि जीभ पर भी बैक्टीरिया जमा होते। इसकी सफाई से दांत भी स्वस्थ रहते हैं और सांसों से भी बदबू नहीं आती है।

सही टूथपेस्ट का चुनाव

आजकल बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मिल रहे हैं। लेकिन सही टूथपेस्ट की पहचान होना बहुत जरूरी है। दांतों की अच्छे से सफाई के लिए टूथपेस्ट में फ्लोराइड की सही मात्रा का होना जरूरी है, क्योंकि यह फ्लोराइड दांतों को एसिड से होने वाले नुकसान से बचाता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। किसी भी अच्छे टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा 1000 पीपीएम यानी प्रति मिलियन भाग से लेकर 1250 पीपीएम होनी चाहिए। इसलिए सही टूथपेस्ट का चुनाव करें।

टूथब्रश पर दें ध्यान

डॉक्टरों के अनुसार आपको एक मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसे हर तीन महीने या खराब हो जाने पर बदल लेना चाहिए। आपको इस्तेमाल के बाद ब्रश को अच्छी तरह से धोकर रखना चाहिए। साथ ही आप उसे कवर करके रखें, ताकि उस पर कोई गंदगी न जमे।

आप जब हंसे तो जमाना देखे

दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, एक हेल्दी डाइट लेना। इसलिए फल और सब्जियों का सेवन करें। फल और सब्जियां खाने से दांतों को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। वहीं अगर आप खाने में विटामिन-सी लेती हैं तो आप दांतों में होने वाली समस्याओं से बच सकती हैं। आप अपने खाने में मीठे की मात्रा कम करें, क्योंकि ज्यादा मीठा दांतों के लिए स्वास्थ्यकर नहीं होता है। मीठे से दांतों में सड़न पैदा होती है और कीटाणु पनपने लगते हैं। आइसक्रीम भी दांतों के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए इस मौसम में भी इसका सेवन कम ही करें। इसके अलावा बीच-बीच में मसूड़ों की मसाज भी करते रहनी चाहिए। वहीं अगर मसूड़ों में इंफेक्शन हो तो गरम पानी से उसे साफ करती रहें।

साथ देगा विटामिन-सी

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम गुप्ता कहती हैं, रात को ब्रश नहीं करके सोने की वजह से आपके दांत सड़ सकते हैं। साथ ही मसूड़ों में इंफेक्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोगों को दांतों की साफ-सफाई करने का सही तरीका नहीं पता होता। दांतों को मजबूत रखने के लिए आपको समय-समय पर मसूड़ों की मसाज करनी चाहिए। मसूड़ों में इंफेक्शन भी बहुत जल्दी होते हैं, इसलिए बीच-बीच में दंत विशेषज्ञों से दांतों की क्लीनिंग करवानी चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके मसूड़े जल्दी फूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें इसका खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दांतों के स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी शामिल करना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsदांतों की चमक से खिल उठेगी मुस्काननई दिल्ली
Previous Post

क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

Next Post

दाल-चावल देखकर बच्चे बनाते हैं मुंह तो उनके सामने परोसें ये पकवान, चट कर जाएंगे प्लेट

Related Posts

दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा की निर्धारित, जारी किए दिशा निर्देश…
सामान्य

दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा की निर्धारित, जारी किए दिशा निर्देश…

October 27, 2026
महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…
सामान्य

महंत सत गिरी पहुंचे त्र्यंबकेश्वर, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी को लेकर तैयार करेंगे ये योजना…

October 26, 2026
करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…
सामान्य

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा का ये है महत्व…

October 26, 2026
श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ…
सामान्य

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ…

October 25, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…
सामान्य

किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…

October 24, 2026
शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…
सामान्य

शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

October 22, 2026
Next Post
दाल-चावल देखकर बच्चे बनाते हैं मुंह तो उनके सामने परोसें ये पकवान, चट कर जाएंगे प्लेट

दाल-चावल देखकर बच्चे बनाते हैं मुंह तो उनके सामने परोसें ये पकवान, चट कर जाएंगे प्लेट

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

October 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

by NBTV24
October 31, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

October 30, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

October 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com