• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…

NBTV24 by NBTV24
May 7, 2026
in छत्तीसगढ़
0
आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामपंचायत लोखान के कमराखोल में जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं के लिए यह केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं थी, बल्कि अपने संघर्षों को पहचान मिलने का भावुक क्षण था।
आम के पुराने विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी। मुख्यमंत्री महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सहज बातचीत कर रहे थे। गांव की महिलाएं खुलकर अपनी जिंदगी की कहानियां साझा कर रही थीं – कभी आर्थिक तंगी, सीमित अवसर और संघर्षों से भरी जिंदगी, तो आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने तक का सफर।

जब मुख्यमंत्री को बताया गया कि बिहान योजना से जुड़कर यहां की कई महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, तो उनके चेहरे पर संतोष और गर्व दोनों दिखाई दिए। उन्होंने कहा – “आप लोगों ने मेहनत और आत्मविश्वास से अपनी जिंदगी बदली है। अब यहीं मत रुकिए। बड़ा सोचिए, आगे बढ़िए। अब आपको करोड़पति दीदी बनने का सपना देखना है।”

मुख्यमंत्री के ये शब्द चौपाल में मौजूद नारीशक्ति के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं थे। ग्राम कुकदूर की श्रीमती कचरा तेलगाम ने अपनी कहानी साझा की। श्रीमती कचरा तेलगाम ने बिहान योजना से मिले दो लाख रुपये के ऋण से शटरिंग प्लेट्स खरीदीं और नया व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और लगन ने धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदल दी। आज उनके पास लगभग 1700 वर्गफुट शटरिंग सामग्री है और वे 22 से अधिक मकानों के निर्माण कार्य में सहयोग कर चुकी हैं। इस काम से उन्हें हर साल ढाई से तीन लाख रुपये तक की आय हो रही है।

कचरा तेलगाम बताती हैं कि पहले वे केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे परिवार की आर्थिक ताकत बन चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतें और भविष्य की बचत -सब कुछ अब वे आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जिस अपनेपन से बात की, उससे लगा कि हमारी मेहनत सच में किसी ने देखी और समझी है। अब और आगे बढ़ने का हौसला मिला है।

सुशासन तिहार के इस दौरे ने यह स्पष्ट किया कि शासन की योजनाएं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज गांवों में आर्थिक बदलाव की नई धुरी बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दूरस्थ अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और सम्मान के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। कबीरधाम के इन वनांचल गांवों में आम की छांव के नीचे हुई यह चौपाल महिलाओं के भीतर जगे नए विश्वास, बड़े सपनों और बदलती जिंदगी की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुकी है। “लखपति दीदी” से “करोड़पति दीदी” तक का यह सपना अब गांव-गांव में नई उम्मीद बनकर फैल रहा है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है सीएम साय…

Next Post

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

Related Posts

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…
छत्तीसगढ़

‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय…

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरीअब प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर मिलेगी इतने परसेंट स्टाम्प ड्यूटी छूट…

May 6, 2026
वंदे मातरम का अपमान किया तो जेल राष्ट्रगान के बराबर दर्जा मिलने के दावे से मचा बवाल, जानिए ये सच्चाई…

सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन…
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन…

May 6, 2026
Next Post
सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …

May 7, 2026
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

May 7, 2026
बस 370 सीटें चाहिए स्वामी रामभद्राचार्य बोले- POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध भी अब देश में होंगे शामिल …
सामान्य

by NBTV24
May 7, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– शिवरीनारायण में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के समापन के बाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य मंगलवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे।...

Read more
नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

May 7, 2026
सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास

May 7, 2026
सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग…

May 7, 2026
आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…

आम की छांव में बदले सपनों के मायने मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की…

May 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com