• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही फार्मर आईडी, जाने कैसे बनवाएं…

NBTV24 by NBTV24
March 18, 2025
in आज
0
किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही फार्मर आईडी, जाने कैसे बनवाएं…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बलौदाबाजार : किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है.इसके लिए समय-समय पर किसानों के लिए जरुरी दिशा निर्देश जारी होते हैं.मौजूदा समय में डिजिटल क्रांति को देखते हुए किसानों को भी अपग्रेड किया जा रहा है. इसके तहत छत्तीसगढ़ कृषि विभाग डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत कृषक पंजीयन अनिवार्य किया है.इस नई पहल के तहत किसानों को यूनिक आईडी नंबर मिलेगा.जिसे फॉर्मर आईडी या किसान कार्ड के नाम से जाना जाएगा.इस यूनिक कार्ड के सहारे किसान सरकारी योजनाओं के साथ ही अनुदान भी प्राप्त कर सकेंगे.

बलौदाबाजार में किसानों ने करवाया पंजीयन : बात यदि बलौदाबाजार जिले की करें तो अब तक 1 लाख 30 हजार पंजीकृत किसानों में से 76 हजार किसानों का पंजीयन पूरा हो चुका है. प्रशासन ने शेष किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे किसी भी योजना से वंचित न रह जाएं.बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के मुताबिक प्रशासन का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि जिले का प्रत्येक किसान सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ सके.

फार्मर आईडी किसानों के लिए कितनी फायदेमंद ।इसी दिशा में फार्मर आईडी (किसान कार्ड) एक महत्वपूर्ण कदम है. किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्राम पंचायतों, CSC केंद्रों और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. हमारी अपील है कि सभी किसान जल्द से जल्द पंजीयन कराएं और योजनाओं का लाभ लें- दीपक सोनी,कलेक्टरप्रशासन की किसानों से अपील : कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि हम जिले के 100% किसानों को पंजीकृत करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. यदि कोई किसान अभी तक पंजीयन से वंचित है, तो जल्द से जल्द नजदीकी केंद्र में जाकर पंजीयन कराएं. सरकार की हर योजना का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य है. कलेक्टर के मुताबिक कृषि विभाग और राजस्व विभाग मिलकर इस कार्य को सफल बनाने में जुटे हैं.

जिले के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और CSC संचालक किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में सहायता कर रहे हैं.क्या होती है फार्मर आईडी ?: फार्मर आईडी (किसान कार्ड) किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान है, जो आधार से लिंक होती है. इससे किसानों को कई तरह के लाभ मिलेंगे.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना – सीधे बैंक खाते में 6,000 रुपये वार्षिक सहायता.किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदन – कम ब्याज दर पर कृषि ऋण की सुविधा.फसल बीमा योजना – प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान की भरपाई.खाद-बीज सब्सिडी – सरकारी सब्सिडी का सीधा लाभ.डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाएं – बिना बिचौलियों के सीधे खाते में राशि हस्तांतरण.किसान आईडी का उपयोग ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी योजना की स्थिति जानने और आवेदन करने के लिए भी कर सकते हैं.किसान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजआधार कार्डबैंक पासबुकजमीन से जुड़े दस्तावेज (B1, P-II)किसानों ने पहल का किया स्वागत : किसान संगठन नेता नवीन वर्मा के मुताबिक ये एक अच्छी पहल है, लेकिन पंजीयन प्रक्रिया को और सरल बनाने की जरूरत है. कुछ किसानों को अभी भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं.

वहीं किसान संतोष ध्रुव के मुताबिक हमें फार्मर आईडी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब हमें इसका महत्व समझ में आ रहा है. हम भी जल्द से जल्द पंजीयन कराएंगे.कहां करें पंजीयन ?✅ लोक सेवा केंद्र (CSC)✅ ग्राम पंचायत✅ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (PACS)✅ कृषि विभाग के शिविरहम पूरी तरह से किसानों की सहायता के लिए तैयार हैं. हमारा प्रयास रहेगा कि हर किसान को उसका कार्ड जल्द मिले-परमेश्वर जायसवाल,CSC केंद्र संचालककैसे करवाएं पंजीयन ?:किसान नजदीकी CSC केंद्र या पंचायत कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेज जमा करें.ऑनलाइन आवेदन के बाद फार्मर आईडी नंबर जारी किया जाएगा.किसान इसे SMS या प्रिंट फॉर्म में प्राप्त कर सकते हैं.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

भोरमदेव महोत्सव का होगा आयोजन, बॉलीवुड सिंगरों से गुलजार होगा महोत्सव…

Next Post

फ्रिज की सफाई करने में इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल, सालों तक रहेगा नए जैसा…

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
Next Post
फ्रिज की सफाई करने में इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल, सालों तक रहेगा नए जैसा…

फ्रिज की सफाई करने में इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल, सालों तक रहेगा नए जैसा...

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

August 31, 2026
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

August 31, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

August 31, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

August 31, 2026
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

August 31, 2026
नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
August 31, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती का सामना करने वाला छत्तीसगढ़...

Read more
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…

August 31, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

August 31, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…

August 31, 2026
महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…

महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल…

August 31, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com