• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

24 अकबर से 9 कोटला रोड,, जाने138 साल में कांग्रेस के कितने दफ्तर बदले….

NBTV24 by NBTV24
December 23, 2023
in आज, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- कांग्रेस की कहानी 28 दिसंबर1885 से शुरू होती है, जब 72 सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, वकीलों और नेताओं का दल तब के बॉम्बे और अब के मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में जुटा था. ये इंडियन नेशनल कांग्रेस की पहली बैठक थी, जिसे पार्टी अपने स्थापना दिवस के तौर पर मनाती है. हालांकि, यह जगह बैठक पार्टी के ऑफिस की नहीं हुई थी.

सही मायने में कांग्रेस पार्टी को दफ्तर के तौर पर अगर कोई पहली स्थाई जगह मिली तो वह था जवाहर लाल नेहरू के पिता मोती लाल नेहरू का अपने पैसे से खरीदा हुआ घर, जिसे उन्होंने आनंद भवन नाम दिया था.

आनंद भवन की कहानी
यह बात है साल 1900 की, जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उम्र 11 साल थी. उसी साल करीब 19 हजार रुपये में मोतीलाल नेहरू ने इलाहाबाद के 1 चर्च रोड पर बहुत बड़ा आलीशान मकान खरीदा. उस घर का नाम आनंद भवन रखा गया. मोतीलाल नेहरू कांग्रेस के बड़े नेता थे इस वजह से कांग्रेस नेताओं का उस घर में भी आना-जान बढ़ गया, लेकिन तब भी वह घर-घर ही रहा, कांग्रेस पार्टी का दफ्तर नहीं हुआ.

उस घर को खरीदने के करीब 30 साल बाद 1930 में मोतीलाल नेहरू ने एक और घर बनवाया. ये वह वक्त था, जब मोतीलाल नेहरू के बेटे जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. ये घर पुराने वाले घर का ही अगला घर था.

पुराना वाला घर, जिसे आनंद भवन नाम दिया गया था, उसका नाम बदलकर स्वराज भवन कर दिया गया और जो नया घर बना, उसमें नेहरू परिवार रहने लगा. लेकिन जवाहर लाल नेहरू जब कांग्रेस अध्यक्ष थे तो नए वाले घर में कांग्रेस नेताओं का आना-जाना बढ़ गया. इस घर का भी आनंद भवन नाम रखा गया.

आनंद भवन बना कांग्रेस का ऑफिस
इस घर को बनवाने के अगले ही साल 1931 में मोतीलाल नेहरू की मौत हो गई और तब यह घर, घर से ज्यादा कांग्रेस की गतिविधियों का केंद्र बन गया. आजादी के आंदोलन के दौरान यही आनंद भवन कांग्रेस का मुख्यालय रहा और कांग्रेस वर्गिंक कमिटी की तमाम बैठकें इसी घर में होती रहीं.

फिर भी नेहरू परिवार को कहीं तो रहना ही था तो जवाहर लाल नेहरू पत्नी कमला के साथ इसी आनंद भवन के टॉप फ्लोर पर रहते थे. उनकी बेटी इंदिरा के लिए घर में अलग कमरा था और बाकी का पूरा घर कांग्रेस पार्टी के लिए था. भारत की आजादी यानी कि 15 अगस्त 1947 तक ये आनंद भवन नेहरू परिवार का घर और कांग्रेस का दफ्तर दोनों ही बना रहा.

दिल्ली में कांग्रेस का पहला कार्यालय
आजादी के बाद कांग्रेस ने अपना दफ्तर इलाहाबाद से दिल्ली शिफ्ट किया और कांग्रेस का नया मुख्यालय 7 जंतर-मंतर रोड हो गया. कांग्रेस को इलाहाबाद से नई दिल्ली अपना दफ्तर शिफ्ट करने में करीब सात लाख रुपये खर्च करने पड़े थे. 7 जंतर-मंतर रोड 1969 में तब तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा, जब तक कांग्रेस दो हिस्सों में टूट नहीं गई.

इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने और वीवी गिरी के राष्ट्रपति चुने जाने के मुद्दे पर इंदिरा गांधी और कांग्रेस के ओल्ड गार्ड्स के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि पार्टी दो हिस्सों में टूट गई. पुराने नेताओं की पार्टी हुई कांग्रेस जिसका मुख्यालय 7 जंतर-मंतर ही रहा, जबकि इंदिरा गांधी ने अपनी पार्टी का नाम रखा कांग्रे और अब इस पार्टी के लिए एक दफ्तर की जरूरत थी. जिसके बाद नेहरू सरकार में मंत्री रह चुके और कांग्रेस के पुराने वफादार नेता एम वी कृष्णप्पा के घर विंडसर प्लेस को इंदिरा गांधी ने अपनी पार्टी के दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया।

Tags: From 24 Akbar to 9 Kotla RoadHindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

सालार ने पहले ही दिन रचा इतिहास, बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, पठान-जवान, एनिमल सबका तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन…

Next Post

बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस, पूरे करियर में 1 भी फिल्म नहीं हुई हिट, 9 साल पहले सुपरस्टार की मूवी में काम कर छोड़ दी इंडस्ट्री…

Related Posts

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
Next Post

बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस, पूरे करियर में 1 भी फिल्म नहीं हुई हिट, 9 साल पहले सुपरस्टार की मूवी में काम कर छोड़ दी इंडस्ट्री…

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

June 28, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

June 28, 2026
IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

June 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

June 28, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

June 28, 2026
रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…
सामान्य

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

by NBTV24
June 28, 2026
0

नई दिल्ली:– रत्नशास्त्र की दुनिया के कुछ ऐसे रत्न हैं जो बहुत ही पावरफुल माने जाते हैं और ये काफी...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

June 28, 2026
IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

June 28, 2026
हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

June 28, 2026
बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव लखन लाल देवांगन की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा…

बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव लखन लाल देवांगन की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा…

June 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com