• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कुर्सी पर कौन बैठेगा, इससे बड़ा प्रश्न है कि शिवराज का क्या होगा?

NBTV24 by NBTV24
December 7, 2023
in आज, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कुर्सी पर कौन बैठेगा? इससे बड़ा प्रश्न है कि शिवराज का क्या होगा?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बम्पर जीत मिली है। इसके चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस कायम है। चर्चा है कि यदि शिवराज सिंह चौहान की पांचवी बार ताजपोशी नहीं होती है तो फिर वह क्या करेंगे? दोनों केंद्रीय मंत्रियों समेत पांचों सांसदों ने बुधवार को संसद से इस्तीफा दिया था। अब नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा भी दे दिया है। यानी यह तो तय है कि वह मध्य प्रदेश लौटने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। क्या वह दिल्ली जाएंगे, जिसके संकेत उन्होंने छिंदवाड़ा में प्रदेश की 29वीं सीट भाजपा की झोली में डालने के लिए मिशन शुरू कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में नामों को लेकर अंतिम फैसला होगा। उससे पहले मेल-मुलाकातों का दौर चल रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव जीतने के पहले ग्वालियर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने न तो दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। वहीं, अन्य सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। मंत्रियों के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दिल्ली दरबार में हाजरी लगाई और बड़े नेताओं से मुलाकात की। शिवराज ने दिल्ली दौड़ लगाने के बजाय खुद को मध्य प्रदेश में ही सीमित रखा है। इस समय शिवराज के साथ-साथ विजयवर्गीय, तोमर, प्रहलाद पटेल के साथ-साथ वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता सीएम पद के दावेदार हैं।

केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावों के तत्काल बाद कहा कि यह वक्त दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाने का है। फिर उन्होंने बार-बार कहा कि 2019 में भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थी।छिंदवाड़ा सीट छूट गई थी। मैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की 29वीं सीट का तोहफा देना चाहता हूं। इसके लिए उन्होंने मिशन छिंदवाड़ा का आगाज भी किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा सीट का तोहफा उन्हें देना चाहते हैं। विधानसभा चुनावों में छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

सीएम की रेस में बने हुए हैं

पार्टी के दिग्गज नेताओं के सीएम की रेस में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि वह मुख्यमंत्री के दावेदार न पहले कभी थे और ना आज हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता है। हालांकि वह मुख्यमंत्री की रेस से खुद बाहर नहीं हुए। इमोशनली दबाव बनाने वाले बयान देकर रेस में बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद से लगातार लाडली बहना योजना चर्चा में बनी रहे इसको लेकर कुछ ना कुछ कर रहे हैं।

आगे क्या हो सकता हैं
यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पांचवी बार ताजपोशी नहीं होती है तो उनके भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही है। यदि पार्टी किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी देती है तो शिवराज सिंह चौहान को संगठन में कोई बड़ा पद या मंत्रालय में कोई बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान समिति की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन शिवराज ने प्रदेश में काम करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में दूसरा विकल्प शिवराज लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश में काम करते रहेंगे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Previous Post

सरकार बदलते ही यहां भी बुलडोजर अभियान शुरू

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कुर्सी पर कौन बैठेगा, इससे बड़ा प्रश्न है कि शिवराज की पांचवी बार ताजपोशी नहीं होती है तो फिर वह क्या करेंगे?

Related Posts

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कुर्सी पर कौन बैठेगा, इससे बड़ा प्रश्न है कि शिवराज की पांचवी बार ताजपोशी नहीं होती है तो फिर वह क्या करेंगे?

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

June 7, 2026
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

June 7, 2026
समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

June 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

June 7, 2026
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

June 7, 2026
भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता
मध्यप्रदेश

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

by NBTV24
June 7, 2026
0

मध्यप्रदेश:–गोवा में 25 मई से 6 जून तक हुई एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को दी शिकस्त...

Read more
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

June 7, 2026
समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

June 7, 2026
आयुष पांडे ने बढ़ाया प्रदेश का मान भारत ‘A’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर कर दिखाएंगे जलवा…

आयुष पांडे ने बढ़ाया प्रदेश का मान भारत ‘A’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर कर दिखाएंगे जलवा…

June 7, 2026
मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट…

मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट…

June 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com