इस गोल्ड के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. वहीं पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी थीं. फिर दूसरे क्वार्टर में मुकाबले के 25वें मिनट भारत की ओर से मुकाबले का पहला गोल किया गया. मनदीप सिंह ने ये गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. इस तरह मैच के हाफ टाइम में भारतीय टीम ने बढ़त हासिल की।
तीसरे क्वार्टर में मुकाबले के 32वें मिनट पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल करके भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई. तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले अमित रोहिदास ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा. इस तरह भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 3-0 से बढ़त बनाते हुए अपनी जीत को लगभग कंफर्म कर लिया था।
इस गोल के साथ भारत ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके तीन मिनट बाद ही यानी 51वें मिनट पर जापान ने अपना खाता खोला और टीम का पहला गोल आया. फिर मुकाबला खत्म होने से 1 मिनट पहले भारत की ओर से पांचवां गोल किया गया।