नई दिल्ली: ईडी ने संजय सिंह के घर पर कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में छापा मारा था और उनसे पूछताछ भी की थी। सांसद सिंह से ये पूछताछ सुबह से जारी थी। जिसके बाद ईडी ने शाम होते-होते उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले संजय कई करीबियों के यहां भी छानबीन की गई थी।
इसी मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। संजय की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही आप कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची तुरंत उनके घर के बाहर जमावड़ा लग गया।