नई दिल्ली:- बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात के वक्त गिरती ओंस और कम होता तापमान लोगों को ठंड का अहसास करवा रहा है। मौसम विभाग के आकलन है कि नवरात्रे शुरू होने तक रात में ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में रामलीला देखने जाने वाले लोगों को शॉल या जर्सी लेकर घर से निकलना होगा।
इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चेन्नई में भी आज आसमान क्लियर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मुंबई में भी आज बारिश नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
आज असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आज जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार हैं। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात का पूर्वानुमान है।