आंध्र प्रदेश :– राजधानी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है, क्योंकि भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर अमरावती को राज्य की स्थाई राजधानी घोषित कर दिया है। 6 अप्रैल 2026 को जारी इस अधिसूचना में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत स्पष्ट किया गया है कि “अमरावती ही नई राजधानी होगी”, जिससे पहले चल रही तीन राजधानियों की चर्चा पर अब पूर्ण विराम लग गया है।
यह फैसला मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक जीत माना जा रहा है, क्योंकि अमरावती को राजधानी बनाने का सपना उन्होंने पहले ही देखा था। लंबे समय से राजधानी को लेकर अलग-अलग प्रस्ताव और विवाद सामने आते रहे, लेकिन अब केंद्र सरकार के इस आधिकारिक फैसले के बाद प्रशासनिक स्पष्टता आ गई है और राज्य के विकास की दिशा भी तय हो गई है।













