*शंभूगंज:* इस क्रम में बुधवार को व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंबुज सिंह ने शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय और गोदाम का दो दशक बाद ताला खुलवाया। इस दौरान ताला खुलवाने के बाद कार्यालय से सड़ा गला रजिस्टर और टेबल कुर्सी बरामद हुआ है।इस बीच विवादित कारणों से व्यापार मंडल का चुनाव भी पन्द्रह वर्षों तक नही हुआ। जिसके कारण शंभूगंज व्यापार मंडल से किसानों को दो दशक से किसी भी प्रकार का लाभ नही मिला। वही विवादित कारणों से निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमणी मोहन सिंह भी कभी कार्यालय व गोदाम नही खोला। जिसके कारण व्यापार मंडल कार्यालय व गोदाम की स्थिति बद से बदत्तर हो गया।उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का अपना कार्यालय व गोदाम हो, इसको लेकर वो लगातार जिला प्रशासन से मांग करना शुरू कर दिया है। ताकि व्यापार मंडल को व्यवस्थित कर इससे किसानों को मिलने वाला लाभ दिलाया जा सके।