• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

एआई के जरिए कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नहीं उड़ान भरने की तैयारी, गेट्स फाउंडेशन और भारत का एआई मिशन करेगा कमाल…

NBTV24 by NBTV24
March 20, 2025
in आज
0
एआई के जरिए कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नहीं उड़ान भरने की तैयारी, गेट्स फाउंडेशन और भारत का एआई मिशन करेगा कमाल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गेट्स फाउंडेशन के साथ भारत का एआई मिशन प्रमुख क्षेत्रों को कैसे बदल देगा. एआई कैसे कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बदल सकता है. इसको लेकर एआई भारत मिशन और गेट्स फाउंडेशन ने हाथ मिलाया है.भारत एआई मिशन के जरिए विभिन्न सेक्टर में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में 18 अप्लीकेशंस को इस्तेमाल में लाया जाएगा. इससे एग्रीकल्चर, मेडिकल, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और मौसम जैसे क्षेत्र में एक्यूरेट जानकारी इकट्ठा करने में काफी मदद मिलेगी.विशेषज्ञों ने कई सेक्टर में एआई प्रौद्योगिकी की क्षमता पर जोर दिया है. इससे वैश्विक समस्याओं के समाधान में काफी मदद मिलेगी. इस तरह से एआई की मदद से सही मात्रा में फसलों की पैदावार और मौसम पैटर्न की भविष्यवाणी की जा सकेगी. इसके साथ ही एआई प्रौद्योगिकी की क्षमता बढ़ाने पर उन्नत स्वास्थ्य सेवा और अधिक व्यक्तिगत शिक्षा को एडवॉंस लेवल तक ले जाने में मदद मिलेगी. साथ ही एक्सपर्ट ने वैश्विक समस्याओं के निराकरण में इसकी प्रासंगिकता भी बताई है।यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. वैष्णव ने लिखा है कि इसके लिए इंडिया एआई मिशन और गेट्स फाउंडेशन के बीच जल्द ही एमओयू पर साइन किया जाएगा. एआई से काम करने पर अच्छी फसल, मजबूत स्वास्थ्य तंत्र, स्मार्टर शिक्षा, क्लाइमेट चेंज आदि को लेकर बेहतर काम होगा

.एआई एंड बियॉंड के को फाउंडर जसप्रीत बिंद्रा ने फॉर्मिंग के क्षेत्र में एआई को लेकर कहा कि इससे फसल की पैदावार बढ़ेगी. मौसम के बारे में सटीक भविष्यवाणी की जा सकेगी. वहीं खेत की मिट्टी का सफल परीक्षण हो सकेगा. किसान बारिश के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे. फसलों के लिए बढ़िया खाद मिल सकेगा.खेती-किसानी की बात करते हुए बिंद्रा कहते हैं कि इससे फसलों में लगने वाले रोग, सिंचाई के नए-नए तरीके और खराब मौसम सहित कई बातों का हल निकलने से किसानों को काफी मदद मिलेगी.जानेमाने एक्सपर्ट जैन कहते हैं कि स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक माना जाता है. इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी कई बड़े-बड़े काम आसानी से हो जाते हैं. इसके तहत मरीजों का डेटा इक्ट्ठा करने में बड़ी मदद मिलती है. मरीजों का त्वरित और बेहतर इलाज करने में मदद मिलती है. एआई टूल्स की मदद से महामारी के बारे में बेहतर जानकारी हो पाती है. मरीजों के उपचार में बड़ी मदद मिलती है. एआई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए वैक्सीन के निर्माण में काफी सहायक होता है.

उन्होंने टीकों के उत्पादन में एआई के रोल की सराहना करते हुए कहा कि एआई ने इस दिसा में बड़ा काम किया है. इसकी वजह से कोविड-19 वैक्सीन की खोज में बहुत कम समय लगा. इससे दवा की खोज और वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया आसान हुई. इसके साथ ही खतरनाक बीमारियों की पहचान कर सकता है. साथ ही कुपोषण से लड़ने के लिए पोषण योजनाएं बना सकते हैं.रक्षा मंत्रालय से जुड़े साइबर लॉ एक्सपर्ट कर्णिका सेठ ने ईटीवी भारत को बताया कि एआई की मदद से बड़े-बड़े मेडिकल रिसर्च को करने में मदद मिलती है. उनका कहना है कि इस कम समय में डेटा एनॉलािज करने में मदद मिलती है. साथ बीमारियों के निराकरण के लिए वैक्सीन बनाने में मदद मिलती है.फ्यूचर एजुकेशन के क्षेत्र में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बड़ा ही कारगर है. वहीं शिक्षा के क्षेत्र में तो इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. स्टडी के दौरान विकलांग बच्चों के लिए एआई टूल्स मदद करते हैं. बिंद्रा इस बात पर जोर देते हुए कहते हैं कि एआई छात्रों को एक-एक वर्चुअल ट्यूटर प्रदान करके मदद करता है, ताकि बच्चों को उनकी पढ़ाई में कापी मदद मिल सके.इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रबंधन कार्य के लिए काफी एआई टूल्स के यूज से शिक्षकों को काफी मदद मिलती है.

ये एआई टूल्स बच्चों को नए-नए पाठ्यक्रम बनाने में मदद करते हैं. साथ ही ऑर्टिफिशियल चैटबॉट और इंटरेक्टिव टूल्स की मदद सामूहिक अध्ययन में मदद मिलती है. इससे पिछड़े समुदाय में लोगों को शिक्षित करने में कापी मदद मिलती है.सेठ कहते हैं कि सूचना के क्षेत्र में एआई का रोल अहम है. इसकी मदद से हम अपने सोचने के तरीके और अध्ययन में मदद मिलती है. एआई की मदद से ई-लाइब्रेरी और डेटा कलेक्शन किया जा सकता है. इसके जरिए स्टूडेंट्स अपने क्षेत्र से संबंधित मैटेरियल आसानी से पा जाते हैं और अपनी शिक्षा को परवान चढ़ाते हैं.क्लाइमेट चेंज में डेटा को लेकर एआई से मदद मिलेगी. इस दौर में दुनिया भर में ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा है. इसके लिए एक्सपर्ट को पॉवरफुल एआई टूल्स की दरकार रहती है. बिंद्रा कहते हैं कि उन्हें डर है कि एआई शायद ही मौसम का हाल बता सके और प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी कर सके. हालांकि एआई के माध्यम से बहुत से आंकड़े मिल जाते हैं.

इस तरह से देखा जाए तो एआई अगर जलवायु से संबंधित डेटा की जानकारी का इस्तेमाल करने में सक्षम होता है तो सरकारों और संगठनों को प्राकृतिक आपदा से निपटने में काफी मदद मिल सकती है. इससे समाज को बहुत फायदा हो सकता है.इस तरह से देखा जाए तो भारत निस्संदेह दुनिया भर में एआई-संचालित प्रौद्योगिकी का भविष्य का लीडर है. इसकी वजह ये है कि यह नए युग के डिजिटल बुनियादी ढांचे और अत्याधुनिक एआई प्लेटफार्मों से भरा हुआ है.इसी कड़ी में गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने भारत की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा, “एआई-आधारित तरीकों में भारत की बढ़त दुनिया को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी. गौर करें तो इसी तरह से सार्वजनिक क्षेत्र की प्रणालियों के डिजिटलीकरण में इसकी पिछली सफलता इंडिया में एक बड़ी उपलब्धि थी.उन्होंने किफायती कीमत पर वैक्सीन बनाने में भारत की भूमिका पर रौशनी डालते हुए कहा कि इसी वजह से सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और आईआरआई जैसी भारतीय कंपनियां कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने के दौड़ में शामिल हो सके. ऐसे में इन वैक्सीनों के भारतीय आविष्कार के अभाव में वैक्सीन और ज़्यादा महंगी होती. जिसे खरीद पाना बहुतों के लिए मुश्किल होता.ऐसे में जैसे-जैसे एआई को अपनाने की प्रक्रिया तेज हो रही है. विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि इसका जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए. साथ ही समाज पर इसके प्रभाव को अधिकतम करने के लिए बढ़िया उपाय करने चाहिए.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

ICMR के एक अध्ययन में कहा गया, नदी नालों के पास रहने वाले लोगों में कैंसर का खतरा अधिक…

Next Post

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे, जाने क्या है उनकी प्रमुख मांगे…

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे, जाने क्या है उनकी प्रमुख मांगे…

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे, जाने क्या है उनकी प्रमुख मांगे...

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

July 29, 2026
हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

July 29, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

July 29, 2026
सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

by NBTV24
July 29, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे।...

Read more
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

July 29, 2026
हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

July 29, 2026
रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी प्रदेश की नई पहचान…

रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी प्रदेश की नई पहचान…

July 29, 2026
किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…

किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…

July 29, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com