• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

लॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता, कहीं आपको मुंह का कैंसर तो नहीं?

NBTV24 by NBTV24
March 24, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
लॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता, कहीं आपको मुंह का कैंसर तो नहीं?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। भारत के नजरिए से बात करें तो यहां मुंह में होने वाले कैंसर के मामले काफी ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। अध्ययनकर्ता कहते हैं, भारतीय उपमहाद्वीप में मुंह का कैंसर, शीर्ष तीन प्रकार के कैंसर में से एक है।

भारत की प्रति एक लाख की जनसंख्या पर 20 लोगों में इस कैंसर का निदान होता है, ये देश में सभी कैंसर का 30% से अधिक हिस्सा है। हर साल लगभग 77,000 नए मामले सामने आते हैं और 52,000 मौतें रिपोर्ट की जाती हैं। हालांकि अब इस कैंसर का पता लगाना और समय पर उपचार कराना आसान होने वाला है।

मुंह के कैंसर का समय रहते पता लगाने के लिए वैज्ञानिक एक ऐसा लॉलीपॉप बना रहे हैं जो आसानी से सैंपल एकत्रित करने में मददगार हो सकता है। अब तक मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए नाक या मुंह के माध्यम से कैमरा डालकर जांच और सैंपल प्राप्त किया जाता रहा है, जो काफी असुविधाजन होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये लॉलीपॉप बड़ी आसानी से सैंपल एकत्र करने में मददगार हो सकता है, जिससे कैंसर के निदान की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। समय पर कैंसर का पता चलने से इलाज प्राप्त करने में देरी नहीं होगी और मृत्युदर को भी कम किया जा सकेगा।

लॉलीपॉप से ओरल कैंसर का हो सकेगा निदान

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी द्वारा साझा रिपोर्ट में वैज्ञानिकों का कहना है, मुंह के कैंसर का पता लगाने वाले पारंपरिक तरीके प्रभावी होते हुए भी अधिक समय लेने वाले और दर्दकारक होते हैं, साथ ही इसके लिए विशेष कौशल की भी आवश्यकता होती है। इसके विपरीत, जिस लॉलीपॉप को तैयार करने पर काम चल रहा है उसके माध्यम से सैंपल कलेक्शन काफी आसान हो सकेगा।

कैंसर रिसर्च यूके और इंजीनियरिंग एंड फिजिकल साइंसेज रिसर्च काउंसिल (ईपीएसआरसी) के सहयोग से इस ‘लॉलीपॉप’ को विकसित करने पर काम चल रहा है।

सैंपल एकत्र करना होगा आसान

यूके स्थित बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और शोधकर्ता डॉ. रुचि गुप्ता बताती हैं, स्मार्ट हाइड्रोजेल नामक सामग्री से हमारी टीम फ्लेवर्ड ‘लॉलीपॉप’ का प्रोटोटाइप बना रही है। स्मार्ट हाइड्रोजेल प्रोटीन जैसे बड़े अणुओं को आसानी से पकड़ने में मददगार पाए गए हैं। बाद में इससे प्राप्त सैंपल का प्रयोगशाला में विश्लेषण करके ये पता लगाया जा सकेगा कि मुंह के भीतर कुछ असामान्य या कैंसरकारक तो नहीं है?

लॉलीपॉप चूसने से लार का नमूना हाइड्रोजेल में स्थानांतरित हो जाता है, इसके माध्यम से उन प्रोटीन का पता लगाया जा सकेगा जो कैंसर कारक हो सकते हैं।

कठिन और कष्टकारक प्रक्रिया से मिलेगी मुक्ति

इस परियोजना को कैंसर रिसर्च यूके और ईपीएसआरसी से 350,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। कैंसर रिसर्च यूके में अनुसंधान और नवाचार के कार्यकारी निदेशक डॉ. इयान फॉल्क्स कहते हैं, मुंह के कैंसर के निदान के लिए बायोप्सी और नासोएंडोस्कोपी वैसे तो गोल्ड स्टैंडर्ड मानक रहे हैं, लेकिन इसके लिए बहुत कौशल की आवश्यकता होती है और यह प्रक्रिया रोगियों के लिए कष्टकारक और महंगी भी होती है।

ओरल कैंसर का समय पर पता चलने से कम होगी मृत्युदर

वैज्ञानिकों ने बताया, अभी ये प्रोजेक्ट शुरुआती चरणों में है। हालांकि लॉलीपॉप विकसित होने और ह्यूमन ट्रायल में अगर इसके परिणाम बेहतर देखे गए तो निश्चित ही ये भविष्य में ओरल कैंसर के समय रहते निदान की दिशा में बड़ी कामयाबी हो सकती है। आज भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में मुंह या अन्य प्रकार के कैंसर के कारण लोगों की मौत सिर्फ इस वजह से हो जाती है क्योंकि इन कैंसर का पता ही तब चल पाता है जब ये आखिरी के स्टेज में पहुंच चुकी होती हैं।

कैंसर का अगर समय पर पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और रोगी के जीवित रहने की संभावना भी बढ़ जाती है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीलॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता
Previous Post

होली में शराब पीना कहीं बन न जाए बड़ी मुसीबत का कारण, अल्कोहल पॉइजनिंग से कोमा होने का खतरा

Next Post

किसे अपना नेता चुनना है, यह तो अंदर की बात है, पर रंग राजनीति नहीं जानते, पड़ोसियों की मुंडेर पर लहराते दो अलग झंडों ने तो पहले ही खेल ली है अपनी घुरेड़ी

Related Posts

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…
सामान्य

इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…

May 19, 2026
दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…
सामान्य

दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…

May 17, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…
सामान्य

आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…

May 14, 2026
Next Post
किसे अपना नेता चुनना है, यह तो अंदर की बात है, पर रंग राजनीति नहीं जानते, पड़ोसियों की मुंडेर पर लहराते दो अलग झंडों ने तो पहले ही खेल ली है अपनी घुरेड़ी

किसे अपना नेता चुनना है, यह तो अंदर की बात है, पर रंग राजनीति नहीं जानते, पड़ोसियों की मुंडेर पर लहराते दो अलग झंडों ने तो पहले ही खेल ली है अपनी घुरेड़ी

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

by NBTV24
May 19, 2026
0

नई दिल्ली:– जब भी हमें हिचकी आती है, तो कहा जाता है कि कोई हमें बहुत मन से याद कर...

Read more
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

May 19, 2026
रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

May 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com