• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

होली में शराब पीना कहीं बन न जाए बड़ी मुसीबत का कारण, अल्कोहल पॉइजनिंग से कोमा होने का खतरा

NBTV24 by NBTV24
March 24, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
होली में शराब पीना कहीं बन न जाए बड़ी मुसीबत का कारण, अल्कोहल पॉइजनिंग से कोमा होने का खतरा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देशभर में होली की उमंग देखी जा रही है। रंग-गुलाल के आनंद के साथ लजीज पकवान इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि होली के दिन और इसके बाद में, अस्पतालों में शराब पीने के कारण होने वाली समस्याओं के शिकार लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। त्योहार के समय की गई आपकी छोटी सी भूल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

शराब पीने के कारण कई लोगों में अल्कोहल पॉइजनिंग की दिक्कत देखी जाती रही है जिसमें आपको तुरंत आपातकालीन चिकित्सा तक की आवश्यकता हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली में आनंद के नाम पर लोग बहुत अधिक शराब पी लेते हैं, जिसके कारण अल्कोहल पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। रक्त में बहुत अधिक अल्कोहल होने से आपका शरीर इसे अच्छी तरह से बाहर नहीं निकाल पाता है और कुछ स्थितियों में इसके गंभीर और जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये समस्या कितनी खतरनाक हो सकती है और शरीर पर इसका क्या असर होता है?

क्या होती है अल्कोहल पॉइजनिंग?

अल्कोहल पॉइजनिंग का मतलब कम समय में भारी मात्रा में शराब पीने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से है। होली के दौरान ये मामले अधिक देखे जाते रहे हैं। अल्कोहल पॉइजनिंग का जोखिम भले ही बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण होता है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज-हृदय रोग और अन्य क्रोनिक बीमारियों के शिकार लोगों के लिए थोड़ी शराब भी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

शराब पीने से श्वास, हृदय गति, शरीर का तापमान और पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। कुछ मामलों में इससे कोमा जैसी समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शराब से बिल्कुल दूरी बनाने की सलाह देते हैं।

कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं हो गई है अल्कोहल पॉइजनिंग?

शराब का सेवन या इसके कारण होने वाली अल्कोहल पॉइजनिंग से हमारी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। कम समय में अधिक शराब पीने से आपका शरीर इसे रक्त से ठीक तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है। रक्त में बहुत अधिक अल्कोहल होने के कारण उल्टी होने, बेहोशी, भ्रम की स्थिति के साथ हृदय गति कम होने, सांस लेने में कठिनाई, शरीर का तापमान कम होने जैसी दिक्कत भी हो सकती है।

अल्कोहल पॉइजनिंग की समस्या का अगर समय पर पता न चले और इलाज न हो पाए तो इससे कोमा होने तक का खतरा हो सकता है।

हार्ट-डायबिटीज रोगियों के लिए और भी खतरा

डॉक्टर कहते हैं, भले ही आप स्वस्थ हैं तो भी शराब से शरीर को कई प्रकार से नुकसान हो सकता है। वहीं पहले से ही डायबिटीज या हार्ट की समस्या के शिकार लोग अगर थोड़ी मात्रा में भी शराब पी लेते हैं तो ये उनकी स्वास्थ्य जटिलातओं को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। शराब के कारण ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम या ज्यादा हो सकता है वहीं ब्लड प्रेशर बढ़ने से हृदय के लिए समस्याएं बढ़ने का जोखिम रहता है। बहुत अधिक शराब का सेवन हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती है।

शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखने की सलाह

डॉक्टर कहते हैं, अल्कोहल पॉइजनिंग मेडिकल एमरजेंसी की स्थिति है, अगर आपमें या किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। ज्यादा शराब पीने के कारण उल्टी होने लगती है और कई बार गलती से उल्टी नाक के माध्यम से फेफड़ों में जा सकती है जिससे सांस की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसके अलावा उल्टी के कारण शरीर में पानी की कमी और गंभीर निर्जलीकरण का भी खतरा रहता है जिससे लक्षण और बिगड़ सकते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, शराब की थोड़ी मात्रा भी शरीर के लिए हानिकारक है। इससे बचा जाना चाहिए। होली के दौरान किसी के बहकावे में न आएं और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीहोली में शराब पीना कहीं बन न जाए बड़ी मुसीबत का कारण
Previous Post

हाजमा ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज भी दूर रखे हींग, जानें 6 कमाल के फायदे, इस्तेमाल का ये है सही तरीका

Next Post

लॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता, कहीं आपको मुंह का कैंसर तो नहीं?

Related Posts

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति को मिली मंजूरी; जानिए साय कैबिनेट के ये अहम फैसले…
सामान्य

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
गैस सिलेंडर होगा और भी महंगा; सरकारी सब्सिडी पर भी पड़ सकता है असर, इस रिपोर्ट ने फिर बढ़ाई लोगों की चिंता…
सामान्य

गैस सिलेंडर होगा और भी महंगा; सरकारी सब्सिडी पर भी पड़ सकता है असर, इस रिपोर्ट ने फिर बढ़ाई लोगों की चिंता…

April 29, 2026
भारत को सस्ता तेल, इस पड़ोसी देश पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव जानें पूरा विश्लेषण…
सामान्य

भारत को सस्ता तेल, इस पड़ोसी देश पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव जानें पूरा विश्लेषण…

April 29, 2026
कर्ज के दलदल में प्रदेश, मोहन सरकार फिर लेगी करोड़ो का ऋृण, अकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ के पार…
मध्यप्रदेश

कर्ज के दलदल में प्रदेश, मोहन सरकार फिर लेगी करोड़ो का ऋृण, अकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ के पार…

April 27, 2026
अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…
सामान्य

अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…

April 27, 2026
Next Post
लॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता, कहीं आपको मुंह का कैंसर तो नहीं?

लॉलीपॉप का मजा लेते-लेते चल जाएगा पता, कहीं आपको मुंह का कैंसर तो नहीं?

सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…

सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…

April 30, 2026
सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

April 30, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कोरबा में जनसुनवाई के साथ ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कोरबा में जनसुनवाई के साथ ली समीक्षा बैठक

April 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…

सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…

April 30, 2026
सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

April 30, 2026
सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

सीएम साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात…

by NBTV24
April 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर...

Read more
सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

सीएम साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन…

April 30, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कोरबा में जनसुनवाई के साथ ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कोरबा में जनसुनवाई के साथ ली समीक्षा बैठक

April 30, 2026
खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

April 30, 2026
प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

April 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com