• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

परीक्षा के एक दिन बाद ही क्यों कैंसिल हुआ यूजीसी-नेट का एग्जाम? जानिए क्या है पूरा विवाद

NBTV24 by NBTV24
June 20, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
परीक्षा के एक दिन बाद ही क्यों कैंसिल हुआ यूजीसी-नेट का एग्जाम? जानिए क्या है पूरा विवाद
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा ‘परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है।’

शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कराए गई यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने का एलान कर दिया है। परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर सभी को चौंका दिया है। एनटीए द्वारा कराई जाने वाली नीट की मेडिकल एंट्रेस परीक्षा भी सवालों के घेरे में है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इसकी समीक्षा कर रहा है। अब यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द होने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि एनटीए ने इस बार ऑफलाइन तरीके से ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई। देशभर में 317 केंद्रों पर 11.21 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। हालांकि परीक्षा रद्द होने के बाद अब पूरी कवायद फिर से होगी।

सरकार ने क्यों रद्द की यूजीसी-नेट की परीक्षा
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 को रद्द करने का फैसला किया गया। इनपुट में परीक्षा में धांधली होने का दावा किया गया। परीक्षा की नई तारीखों का एलान जल्द कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा ‘परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है। नई परीक्षा कराई जाएगी और उसकी जानकारी जल्द साझा कर दी जाएगी। मामले की व्यापक जांच सीबीआई करेगी।’ यूजीसी-नेट परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए देना जरूरी है।

क्या है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक स्वायत्त निकाय है, जो देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। परीक्षा पेपर तैयार करने से लेकर इसे परीक्षा केंद्र तक वितरित करने और परीक्षा पेपर जांच की जिम्मेदारी भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ही संभालती है। केंद्र सरकार ने साल 2017 में इसका एलान किया था और दिसंबर 2018 में एनटीए ने पहली यूजीसी-नेट की परीक्षा कराई थी। यूजीसी-नेट, नीट के अलावा एनटीए इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन भी आयोजित कराती है। इसी परीक्षा के आधार पर देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन मिलते हैं। हालांकि जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड लेवल की परीक्षा कराई जाती है और इसका आयोजन रोटेशन प्रणाली के आधार पर आईआईटी संस्थानों द्वारा कराई जाती है। इनके अलावा एनटीए ही CMAT और GPAT जैसी परीक्षाएं भी आयोजित कराती है। सीमैट देश के प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन के लिए और जीपैट फार्मेसी संस्थानों में मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिले के लिए कराए जाते हैं।

फिलहाल एनटीए के प्रमुख यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी हैं। एनटीए की गवर्निंग बॉडी में अध्यक्ष समेत 14 लोग हैं। आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह एनटीए के डायरेक्टर जनरल हैं। साथ ही जेईई एडवांस्ड लेवल परीक्षा पूर्व में कराने वाली और आगे कराने वाली आईआईटी के तीन निदेशक, सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड की पूर्व में अध्यक्षता करने वाले एनआईटी के दो निदेशक, कैट परीक्षा की पूर्व में अध्यक्षता करने वाले आईआईएम संस्थानों के दो निदेशक, रोटेशन के आधार पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन और रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक-एक निदेशक, रोटेशन के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों के एक प्रतिनिधि, इग्नू के वाइस चांसलर, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल के अध्यक्ष, मनोविज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. हरीश शेट्टी बोर्ड के सदस्यों में शामिल होते हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

क्या अब तक नहीं आई आपके खाते में 17वीं किस्त? तो इन हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद

Next Post

आटे-सूजी नहीं इस चीज से बने गोलगप्पे हैं बहुत खास, टिक्की का स्वाद भी है लाजवाब

Related Posts

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
लाइफस्टाइल

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

May 1, 2026
Next Post
आटे-सूजी नहीं इस चीज से बने गोलगप्पे हैं बहुत खास, टिक्की का स्वाद भी है लाजवाब

आटे-सूजी नहीं इस चीज से बने गोलगप्पे हैं बहुत खास, टिक्की का स्वाद भी है लाजवाब

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

May 25, 2026
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

May 25, 2026
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…
सामान्य

लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास…

by NBTV24
May 25, 2026
0

बालकोनगर, :– माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य का...

Read more
जिले को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ये ब्लॉग…

May 24, 2026
पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

पेयजल को लेकर स्थापित होगा कंट्रोल रूम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये सख्त निर्देश…

May 24, 2026
भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

भोपाल, जबलपुर, सागर समेत इन संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी…

May 24, 2026
कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

कान्हा नेशनल पार्क मंडला में गिद्धों की गणना, महाअभियान में मिले इतने गिद्ध…

May 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com