छत्तीसगढ़:– अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले निरस्त और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। बहाली की प्रक्रिया तय तिथियों के अनुसार लागू की गई है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।










