• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…

NBTV24 by NBTV24
April 6, 2026
in सामान्य
0
ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर ये होगा असर…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार शाम तक की डेडलाइन दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास इस समुद्री मार्ग को खोलने या फिर अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों का सामना करने के लिए मंगलवार शाम तक का समय है। यह जानकारी उन्होंने रविवार को ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में दी।

हालांकि, ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। इसके बजाय, ईरान ने होर्मुज को खोलने के लिए एक शर्त रखी है, जिसके अनुसार यदि यह समुद्री रास्ता बंद रहा, तो भारत समेत कई देशों की ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

ट्रंप का अल्टीमेटम
ट्रंप ने कहा कि यदि मंगलवार शाम तक ईरान कुछ नहीं करता, तो उसके पास न तो कोई पावर प्लांट बचेगा और न ही कोई पुल सुरक्षित रहेगा। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह)”। इससे पहले रविवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने बुनियादी ढांचे पर हमलों की चेतावनी दी थी, लेकिन तब उन्होंने कोई निश्चित समय नहीं दिया था। अब उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे का समय तय किया है।

ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले की धमकी
इंटरव्यू से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज(Strait of Hormuz) को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला करेगा।” ट्रंप ने आगे लिखा, “ईरान में मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। दोनों एक ही दिन होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा।” ट्रंप ने बेहद सख्त भाषा में लिखा, “जलमार्ग को खोल दो, वरना तुम नर्क में रहोगे बस देखते जाओ!”

शनिवार को ट्रंप ने दिया था 10-दिन का अल्टीमेटम
शनिवार को ट्रंप ने तेहरान को 10 दिन का अल्टीमेटम याद दिलाया था। उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौता करने या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का समय है।

सोमवार को ईरान से डील की संभावना
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि सोमवार को ईरान के साथ डील हो सकती है। उन्होंने फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार से कहा, “मुझे लगता है कि सोमवार अच्छा मौका है, वे अभी बातचीत कर रहे हैं। अगर वे जल्दी कोई डील नहीं करते हैं, तो मैं सब कुछ उड़ा देने और तेल पर कब्जा कर लेने पर विचार कर रहा हूं।”

ईरान की संसद का जवाब
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि उनके लापरवाह कदमों का परिणाम होगा कि “पूरा इलाका जल उठेगा।” गालिबफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपके लापरवाह कदम अमेरिका को हर परिवार के लिए एक जीते-जागते नर्क की ओर खींच रहे हैं, और हमारा पूरा इलाका जल उठेगा क्योंकि आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हुए हैं।”

ईरान ने रखी शर्त
ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी मेहदी तबातबाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट(Strait of Hormuz) तभी खुलेगा जब ट्रांजिट टोल का एक हिस्सा युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पूरे क्षेत्र में युद्ध भड़काया है और उनकी धमकियां हताशा और गुस्से से भरी हैं।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की खुली धमकी बताया। मिशन ने इसे “नागरिकों को आतंकित करने” और “युद्ध अपराध” करने के इरादे का स्पष्ट प्रमाण बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे ऐसे नृशंस कृत्यों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

खेत में साथ मिले महिला-पुरुष के शव, जेब में मिला जहर क्या प्रेम कहानी का हुआ ये खौफनाक अंत…

Next Post

रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

Related Posts

इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…
सामान्य

इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…

May 19, 2026
दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…
सामान्य

दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…

May 17, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…
सामान्य

आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…

May 14, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
Next Post
रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेने..

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

May 19, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

May 19, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

by NBTV24
May 19, 2026
0

- बस्तर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक- गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता-...

Read more
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com