• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

सरगुजा के साइंटिस्ट को मिला जल पुरुष का तमगा, की जल संरक्षण की अनोखी पहल…

NBTV24 by NBTV24
March 19, 2025
in आज
0
सरगुजा के साइंटिस्ट को मिला जल पुरुष का तमगा, की जल संरक्षण की अनोखी पहल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सरगुजा : जल ही जीवन है.हमारी पृथ्वी पर 71 फीसदी हिस्सा जल का है.जिसमें 1 फीसदी हिस्सा ही पीने लायक है. मानव शरीर में भी जल की सबसे बड़ी भूमिका है.ऐसे में हमारे जीवन में जल के महत्व को नकारना नामुमकिन है.लेकिन मौजूदा समय में इंसान ही जल का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है. विकास के नाम पर जल के प्राकृतिक स्त्रोतों को नष्ट किया जा रहा है. साथ ही साथ बढ़ती आबादी और औद्योगिक कचरे ने नदियों और तालाब के जल को दूषित किया है. हम ये भूल चुके हैं कि यदि हमें आने वाले कल को संवारना है तो जल का संरक्षण जरुरी है.इसके बिना मानव सभ्यता और संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती. ईटीवी भारत विश्व जल दिवस के मौके पर जल संरक्षण को लेकर आपको खास जानकारी देने जा रहा है.जिसमें एक युवा साइंटिस्ट लोगों को जल संरक्षण करने की बड़ी प्रेरणा दे रहे हैं.

युवा साइंटिस्ट का कमाल : सरगुजा में एक ऐसा युवा साइंटिस्ट है,जिसे लोग अब जल पुरुष कहने लगे हैं.आप सोच रहे होंगे कि आधुनिकता और साइंस के जमाने में एक साइंटिस्ट को जल पुरुष जैसा प्राचीन नाम देना कहां तक सही है.लेकिन जो कारनामा इन्होंने किया है,उसे जानने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि आखिर क्यों इन्हे लोग जल पुरुष कह रहे हैं.इस वैज्ञानिक ने अपनी सूझबूझ से जल संरक्षण को नई दिशा दी है. इनके इजाद किए हुए तरीके ने ना सिर्फ जल से गंदगी को दूर किया,बल्कि बड़े पैमाने में वाटर रिसाइकिल करने का आसान तरीका ढूंढ निकाला.आईए जानते हैं आखिर कौन हैं ये युवा साइंटिस्ट

.जल संरक्षण की अनोखी पहल ।जल संरक्षण की नई सोच : अंबिकापुर के बायोटेक साइंटिस्ट डॉ. प्रशांत ने जल संरक्षण के लिए गहन रिसर्च किया है. प्रशांत ने ग्राउंड वाटर से हटकर धरती के ऊपर के पानी को संरक्षित करने की नई सोच लाई.इसके लिए प्रशांत ने अनुपयोगी हो चुके गंदे तालाब के जल को शुद्ध करने का तरीका ढूंढा. डॉ प्रशांत ने 13 साल की मेहनत से एक आविष्कार किया जिसने कमाल कर दिया. प्रशांत ने कई तरह के माइक्रोब्स के कम्पोजिशन से एक कंसोटिया तैयार किया जिसे ई बॉल का नाम दिया गया. इस छोटी सी ई बॉल ने देखते ही देखते गंदगी से बजबजाते तालाबों को साफ कर दिया. यही नहीं जिन नालियों से दुर्गन्ध आती थी,उन नालियों में इस ई बॉल को डालने के बाद पानी साफ हो गया.ई बॉल ट्रीटमेंट के बाद जब गंदे तालाब के पानी का बीओडी, सीओडी और पीएच लेवल चेक किया गया तो वो पानी साइंटिफिकली पीने लायक शुद्ध था.डॉ प्रशांत ने ये प्रयोग अंबिकापुर नगर निगम के सहयोग से शहर के तालाब और नालियों में किए. प्रयोग की सफलता इस तरह परवान चढ़ी कि देश भर के लोगों ने अपने तालाब की सफाई के लिए डॉ प्रशांत के ई बॉल का इस्तेमाल करना शुरु किया.

लगातार इनकी वाटर रिसाइकिल करने वाली खबरों को प्रसारित करने पर ही अन्य राज्य के लोगों तक ई बॉल की जानकारी पहुंची. खुद डॉक्टर प्रशांत ने ईटीवी भारत का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड के रांची में बड़ा तालाब की गन्दगी का मामले उठने के बाद वहां की निकाय ने उनसे संपर्क किया था. आज वो बड़ा तालाब को साफ करने की मुहिम के अंतिम चरण में हैं.ई बॉल अन्य उत्पादों से क्यों है अलग : वैसे तालाब या नाली को साफ करना कोई बड़ी बात नही है. केमिकल्स और मशीनरी के उपयोग से भी इसे साफ किया जा सकता है. लेकिन इसमें बड़ा खर्च और जलीय जीव और पर्यावरण दोनों की हानि होती है. वहीं ऐसी सफाई सिर्फ टेम्परेरी व्यवस्था होती है.एक एकड़ तालाब को साफ करने में 2 लाख से 3 लाख तक का खर्च आता है. लेकिन ई बॉल इको फ्रेंडली है. इससे जलीय जीव या पर्यावरण को कोई नुकसान नही है. दूसरा ये बेहद सस्ता है. करीब एक एकड़ के तालाब को साफ करने का एक साल का खर्च महज 7 हजार आता है.

इतना ही नही इसकी एक और खासियत है. जो इसे सबसे ज्यादा खास बनाती है. ई बाल में मौजूद माइक्रोब्स पानी में जाने के बाद खुद से अपनी कॉलोनी बनाते हैं. जो तेजी से बढ़ते हैं. मतलब एक साल के ट्रीटमेंट से तालाब साफ करने के बाद वर्षों तक उसमें मौजूद माइक्रोब्स खुद ही तालाब को साफ रखने का काम करते रहेंगे.छतीसगढ़ पहले मध्यप्रदेश का ही हिस्सा था. ऐसा नहीं है कि सरकारों ने प्रयास नहीं किया. मध्यप्रदेश के समय से ही सरकार जल संरक्षण पर काम करती आ रही है. कई लोग हैं जो इस दिशा में काम करते हैं. लेकिन सिर्फ भू जल संरक्षण पर फोकस किया गया. जबकि जमीन केऊपर भी काफी मात्रा में जल है जो गंदा होने के कारण उपयोग में नहीं आ रहा है. दुनिया भर में 71% जल भाग है. जिसमें 97% पानी समुद्री हैं. जो काम का नही है. कुल 1% पानी की पीने योग्य है.

ऐसी स्थिति में अगर मानव जाति जल संरक्षण नहीं करेगी तो आने वाले समय में स्थिति भयावह होगी- डॉ प्रशांत, बायोटेक साइंटिस्टप्रशांत चला रहे जल संरक्षण की मुहिम : डॉक्टर प्रशांत की माने तो वो व्यक्तिगत तौर पर एक मुहिम चला रहे हैं. जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो वो उन्हें गिलास भरकर पानी नही देते हैं बल्कि आधा गिलास पानी देते हैं. क्योंकि अगर सामने वाले और जरूरत होगी तो दोबारा पानी दिया जा सकता है. लेकिन अगर आपने एक गिलास पानी दे दिया और एक शिप पीने के बाद उस पानी को छोड़ दिया गया तो वो बर्बाद हो जाएगा. इसलिए डॉ शर्मा ने सभी से अपील की है कि वो भी इस तरह की मुहिम से जुड़कर जल संरक्षण करें
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

9 महीने बाद धरती पर लौटने पर कैसी है सुनीता विलियम्स की सेहत, होती है स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं…

Next Post

झारखंड में एनआरसी लागू करने की मांग एक बार फिर चर्चा में, मंत्री को बताया गया बांग्लादेशी मुसलमान…

Related Posts

आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
आज

75 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद…

May 5, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
Next Post
झारखंड में एनआरसी लागू करने की मांग एक बार फिर चर्चा में, मंत्री को बताया गया बांग्लादेशी मुसलमान…

झारखंड में एनआरसी लागू करने की मांग एक बार फिर चर्चा में, मंत्री को बताया गया बांग्लादेशी मुसलमान...

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

September 24, 2026
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

September 24, 2026
प्रदेश के युवा अब बनेंगे जॉब-क्रिएटर सीएम स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ तैयार, खर्च होंगे 500 करोड़…

प्रदेश के युवा अब बनेंगे जॉब-क्रिएटर सीएम स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ तैयार, खर्च होंगे 500 करोड़…

September 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

September 24, 2026
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

September 24, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

by NBTV24
September 24, 2026
0

छत्तीसगढ़ :-सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न...

Read more
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी जाने इन शहरों में अलर्ट…

September 24, 2026
प्रदेश के युवा अब बनेंगे जॉब-क्रिएटर सीएम स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ तैयार, खर्च होंगे 500 करोड़…

प्रदेश के युवा अब बनेंगे जॉब-क्रिएटर सीएम स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ तैयार, खर्च होंगे 500 करोड़…

September 24, 2026
सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे ये नए रेट…

सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे ये नए रेट…

September 24, 2026
इन राशि को मिलेगा अधिकारियों और मित्रों का साथ, बाकी राशि वालों के लिए बन रहा नए काम में सफलता का योग…

इन राशि को मिलेगा अधिकारियों और मित्रों का साथ, बाकी राशि वालों के लिए बन रहा नए काम में सफलता का योग…

September 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com